हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया नया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित राणा और अंगकृश रघुवंशी, रिपोर्ट में खुलासा

Hardik Pandya Trade Update: IPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं. बताया जा रहा है कि MI ने हार्दिक के बदले KKR से हर्षित राणा और अंगकृश रघुवंशी के रूप में दो बड़े खिलाड़ियों की मांग की है.

hardik pandya trade talks

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर KKR से बातचीत का खुलासा हुआ (Image: ANI)

Hardik Pandya Trade Update: IPL 2026 के बाद से ही हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि पांड्या अब मुंबई इंडियंस का हिस्सा नहीं होंगे और IPL 2027 सीजन से पहले ट्रेड होकर किसी अन्य टीम में जा सकते हैं. 6 अलग-अलग फ्रेंचाइजियों ने हार्दिक पांड्या के ट्रेड में रुचि दिखाई है. अब खबर सामने आ रही है कि मुंबई इंडियंस ने KKR से हर्षित राणा और अंगकृश रघुवंशी को पांड्या के बदले मांगा है. हालांकि, KKR कुछ खिलाड़ियों को रिलीज करने के पक्ष में नहीं है.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर बड़ा अपडेट

टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने KKR से हार्दिक पांड्या के बदले ट्रेड में विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृश रघुवंशी और तेज गेंदबाज हर्षित राणा की मांग की है. तीन बार की IPL विजेता टीम KKR सुनील नरेन या वरुण चक्रवर्ती को छोड़ने के मूड में नहीं है. वह अपने उपकप्तान रिंकू सिंह को भी हार्दिक पांड्या के बदले देने को तैयार नहीं है. कैमरून ग्रीन का ट्रेड संभव नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि यह बात साफ नहीं है कि वर्कलोड के चलते वह कितने मैच खेलेंगे.

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर KKR ने शुरुआत में उतनी रुचि नहीं दिखाई थी, क्योंकि हार्दिक लगातार चोटिल होते हैं और उनकी फिटनेस एक बड़ी समस्या है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस को एक भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज की जरूरत है. इसी वजह से उन्होंने हर्षित और रघुवंशी की मांग की है. हालांकि, अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि KKR हार्दिक के बदले उन दोनों को देने के लिए तैयार है या नहीं. आने वाले कुछ दिनों में ट्रेड को लेकर दोबारा बातचीत शुरू हो सकती है. इसके बाद पता चलेगा कि यह डील आगे बढ़ेगी या नहीं.

विज्ञापन

CSK और RR ने भी दिखाई है ट्रेड को लेकर रुचि

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी मुंबई इंडियंस की हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस को हार्दिक के बदले RR से यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई चाहिए. इसके अलावा CSK से मुंबई इंडियंस ने आयुष म्हात्रे की मांग की थी, जिससे सुपर किंग्स ने इनकार कर दिया. दो हफ्तों बाद सभी टीमों को रिटेंशन लिस्ट जारी करनी है. इससे पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर कोई न कोई आधिकारिक ऐलान हो सकता है. पांड्या एक और सीजन MI के लिए खेलते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ