Duleep Trophy Mohammed Siraj

Duleep Trophy: फ्री में कहां देख सकेंगे दलीप ट्रॉफी के मैच? यहां जानें पूरी डिटेल

Duleep Trophy Matches Live Streaming Details: दलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमें बनाई गई हैं। जिनमें कई स्टार खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। आइए जानते हैं इन मैचों को मोबाइल और टीवी पर कहां लाइव देखा जा सकेगा।

Duleep Trophy Matches Live Streaming Details: भारत के घरेलू टेस्ट क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 5 सितंबर से होने जा रही है। जिसमें सूर्यकुमार यादव, रुतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, रवींद्र जडेजा समेत कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। हालांकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ये टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे, फिर भी स्टार खिलाड़ियों से सजी चार टीमों का रोमांच चरम पर होगा। इस टूर्नामेंट का लुत्फ फ्री में कहां लिया जा सकेगा, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल…

विज्ञापन
विज्ञापन

चार टीमों के बीच खेले जाएंगे 6 मुकाबले

दलीप ट्रॉफी के तहत चार टीमें 6 मुकाबले खेलेंगी। इसकी शुरुआत चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होगी। जबकि 19 सितंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। सभी टीमें राउंड रॉबिन के तहत मुकाबले खेलेंगी। जिसमें हर टीम का मुकाबला दूसरी टीम से होगा। टीम-ए के कप्तान शुभमन गिल बनाए गए हैं, तो वहीं टीम-बी की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन के हाथों में होगी। जबकि टीम-सी के रुतुराज गायकवाड़ और टीम-डी के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे।

विज्ञापन

फ्री में कहां देख सकेंगे मुकाबले? 

दलीप ट्रॉफी के मुकाबलों का टेलीकास्ट टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनलों पर किया जाएगा। जबकि मोबाइल पर इसे जियो सिनेमा एप पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकेगा।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ