Virat Kohli Gift Himanshu Sangwan: रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड में दिल्ली और रेलवे के बीच मुकाबला खेला गया। जिसको दिल्ली ने जीत लिया था। इस मैच में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई दिए। कोहली ने पूरे 12 साल के बाद रणजी में वापसी की, लेकिन रणजी में भी विराट का खराब प्रदर्शन देखने को मिला।
इस मैच में कोहली को एक ही पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला था और वे महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। हिमांशु सांगवान ने कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया था। जिसके बाद कोहली ने हिमांशु को एक खास गिफ्ट भी दिया। विराट कोहली को आउट करने के बाद सोशल मीडिया पर हिमांशु छा गए थे।
ये भी पढ़ें:- U19 WC में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनीं ये भारतीय खिलाड़ी, बल्ले से मचाया धमाल
कोहली का हिमांशु को खास गिफ्ट
दरअसल मैच के बाद रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान दिल्ली के ड्रेसिंग रूम में वहीं गेंद लेकर पहुंचे थे, जिसपर उन्होंने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया था। इस दौरान कोहवी ने हिमांशु से पूछा कि क्या ये वहीं गेंद है? हिमांशु हां कहा तो कोहली बोले यह एक शानदार गेंद थी, यह मजेदार थी। इसके बाद विराट ने उस गेंद पर हिमांशु सांगवान को अपना ऑटोग्राफ दिया। आगे कोहली ने कहा कि “मैंने आपके बारे में सुना है। आप एक अच्छे गेंदबाज हैं। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”
मैच हुई थी दिल्ली की जीत
दिल्ली ने इस मैच में रेलवे को पारी और 19 रन से हराया था। दिल्ली की तरफ से विराट कोहली को भी खेलते हुए देखा गया। कोहली को रणजी में खेलता देखने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। इस दौरान दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन ने फैंस के लिए एंट्री फ्री कर रखी थी।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बोर्ड के सबसे अहम सदस्य ने दिया इस्तीफा
संबंधित खबरें
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
16 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
55 mins agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
3 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
11 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
11 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
12 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines