WWE Money in the Bank 2026 के 5 मैचों के संभावित नतीजे लीक, Roman Reigns के फैंस के लिए अच्छी खबर

WWE Money in the Bank 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. कंपनी ने बड़े मैच बुक किए हैं. रोमन रेंस भी शो में एक्शन में नज़र आएंगे. खैर अब बैटिंग ऑड्स के जरिए अंदाजा लग गया है कि Money in the Bank 2026 किन स्टार्स की जीत होगी.

wwe
1 / 6
मनी इन द बैंक में किसकी होगी जीत? (Photo: WWE.com)

WWE Money in the Bank 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट को लेकर सभी उत्साहित हैं. फैंस को जबरदस्त एक्शन 10 अक्टूबर को देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने पांच बड़े मैचों का ऐलान किया है. सभी मैचों में खूब बवाल मचने की उम्मीद है. रोमन रेंस का मैच भी शो में होने वाला है. हमेशा की तरह ट्रिपल एच कुछ सरप्राइज भी दर्शकों को देंगे. खैर Money in the Bank को लेकर सट्टाबाजार भी सामने आ गया है. BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में हार और जीत का भाव तय कर ऑड्स अपडेट कर दिए हैं. आइए आपको अभी तक घोषित किए गए मैचों के संभावित विजेता के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच

मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच2 / 6

मेंस लैडर मैच में ब्रॉन्सन रीड, जे'वॉन एवंस, पेंटा, ट्रिक विलियम्स, केविन ओवेंस और सीएम पंक हिस्सा लेने वाले हैं. ब्रेकर -110, पेंटा +140, केविन +275, पंक +500, विलियम्स +700 और एवंस +2000 में चल रहे हैं. इन संभावनाओं से पता चल रहा है कि ब्रेकर इस मैच को जीत सकते हैं. उनके पास ब्रीफकेस आ सकते हैं. उनमें और पेंटा के बीच टक्कर देखने को मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस लैडर मैच

वुमेंस लैडर मैच3 / 6

वुमेंस लैडर मैच में रॉक्सन परेज, लैश लीजेंड, टिफनी स्ट्रेटन, सोल रुका, जेसी जे़न और लोला वाइस हिस्सा लेने वाली हैं. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. परेज़ -150, लीजेंड +125, टिफनी +300,  रुका +850, ज़ेन +1200 और वाइस +1200 पर हैं. मुकाबले में जीत के लिए परेज़ फेवरेट मानी जा रही है. उनकी 60% जीत की संभावना बन रही है. परेज़ को इस बार तगड़ा पुश दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच

वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच4 / 6

मनी इन द बैंक में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. नाइट ने कह दिया है कि वो रेंस को हराकर रहेंगे. हालांकि इसकी संभावना बहुत कम लग रही है. रेंस -1500 और नाइट +600 पर हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रोमन आसानी से अपने टाइटल को रिटेन कर लेंगे. रेंस की जीत का प्रतिशत 93.8% है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी का मैच

ओबा फेमी का मैच5 / 6

शो में ओबा फेमी और ब्रॉन्सन रीड के बीच सिंगल्स मैच होगा. दोनों काफी ताकतवार रेसलर हैं. इनके बीच तगड़ा मैच होगा. फेमी ने कहा कि वो रीड को सबक सिखाएंगे. मैच में द विज़न की दखलअंदाजी भी हो सकती है. फेमी -500 और रीड +300 पर हैं. मुकाबले में फेमी की 83.3 प्रतिशत जीत की संभावना बन रही है. वो एकतरफा मुकाबले को जीत सकते हैं. (Photo: WWE.com)

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच6 / 6

स्टेफनी वकेर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. इस मैच को स्टेफनी ने ही बुक किया है. वो दोनों से लड़ना चाहती हैं. स्टेफनी ने हाल ही में टाइटल अपने नाम किया है. इतनी जल्दी शायद वो इसे नहीं हारेंगी. इस मुकाबले में स्टेफनी की जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं. वो टाइटल को रिटेन कर लेंगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन