Dark Mehendi Hacks: हाथों पर गहरा रंग चढ़ाना है तो मेहंदी के घोल में मिला लें यह चीज, सुर्ख लाल दिखेंगे हाथ
Dark Mehendi Home Remedies: हाथों पर मेहंदी लगाई जाए और गहरी ना लगे तो मेहंदी लगाने का मजा किरकिरा हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मेहंदी का घोल तैयार तैयार किया जा सकता है और गहरी महंदी लगाई जा सकती है. यहां बताया हैक अच्छा असर दिखाएगा.

Dark Mehendi Hacks: नवरात्रि में मेहंदी लगाना तो बेहद अच्छा लगता है लेकिन मेहंदी लगाने का आनंद तब ज्यादा आता है जब मेंहदी सुर्ख लाल या उससे भी ज्यादा डार्क नजर आए. कई बार हम शौक से मेहंदी लगा तो लेते हैं लेकिन वो गहरी नहीं रचती और संतरी नजर आने लगती है जिससे हाथों की खूबसूरती भी फीकी पड़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह गहरी मेहंदी रचाई जा सकती है. मेहंदी का घोल बनाते समय उसमें क्या डालें और मेहंदी लगाने के बाद हाथों पर क्या लगाएं कि मेहंदी गहरी हो जाए, जानिए यहां.
मेहंदी के घोल में डालें यह चीज
2 / 7मेहंदी का घोल बनाते समय 100% प्राकृतिक मेहंदी चुनें. इसे हल्के गर्म पानी से भिगोया जाता है लेकिन आप इस पानी में चायपत्ती डालकर उबालें और फिर उसे हल्का गर्म होने पर मेहंदी में डालकर घोल बना सकते हैं. इसके बाद मेहंदी में नींबू का रस डालें. यही ट्रिक आपकी मेहंदी को गहरा बनाएगी. Image Credits- Pexels
कितने घंटे लगाकर रखें मेहंदी
3 / 7मेहंदी को कम से कम 6 से 8 घंटों तक लगाकर रखें या फिर रातभर लगाकर रखें. इससे मेहंदी का रंग गाढ़ा और गहरा दिखता है. Image Credits- Pexels
हाथों को धोने से बचें
4 / 7मेहंदी को धोकर हटाने के बजाए इसे हाथों को आपस में रगड़ते हुए छु़ड़ाएं. अगर मेहंदी को पानी से धोकर हटाते हैं तो रंग फीका हो जाता है. Image Credits- Pexels
लगाएं नींबू और चीनी का घोल
5 / 7गहरी मेहंदी के लिए नींबू और चीनी का घोल भी असरदार होता है. नींबू के रस में चीनी डालें और घोल बना लें. इसमें रूई डुबोएं और मेहंदी को सूखने के बाद उसके ऊपर लगा लें. Image Credits- Pexels
लौंग का धुआं ले सकते हैं
6 / 7लौंग को पैन में डालकर जलाएं और उससे निकलने वाले धुएं को मेहंदी लगे हाथों पर लगाएं. लेकिन, इस दौरान हाथों को जलाएं नहीं और डिस्टेंस में रखें. Image Credits- Pexels
सरसों का तेल लगा सकते हैं
7 / 7मेहंदी को छुड़ा लेने के बाद उसपर सरसों का तेल या फिर नारियल का तेल लगाकार हल्के से मल लें. अगले 24 घंटों में मेहंदी गहरी हो जाती है. Image Credits- Pexels यह भी पढ़ें - ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका