U19 WC में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' बनीं ये भारतीय खिलाड़ी, बल्ले से मचाया धमाल

U19 Women’s T20 World Cup: अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के खिताब को टीम इंडिया ने दूसरी बार अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया धाकड़ ऑलराउंडर ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया।

gongadi trisha

gongadi trisha

U19 Women’s T20 World Cup: भारतीय अंडर-19 महिला टीम ने टी20 विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया है। इस पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया की तरफ से ऑलराउंडर गोंगाडी तृषा ने कमाल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में भी तृषा भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। वहीं इस टूर्नामेंट में भी उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। इसके अलावा तृषा इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी बनीं।

विज्ञापन

गोंगाडी तृषा बनीं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में गोंगाडी तृषा ने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 7 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए। जिसमें एक शतक भी शामिल रहा। इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 110 रन का रहा था।

विज्ञापन

इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने टूर्नामेंट में 7 विकेट भी चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते गोंगाडी तृषा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके अलावा फाइनल में तृषा ने नाबाद 44 रन की पारी खेली, जिसके चलते तृषा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

9 विकेट से जीता मैच

अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में महज 82 रन ही बना सकी थी। टीम इंडिया की तरफ से फाइनल में गेंदबाजी करते हुए गोंगाडी तृषा ने 4 ओवर में 15 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

विज्ञापन

इसके अलावा परूनिका सिसोदिया, वैष्णवी शर्मा और आयुषी शुक्ला ने 2-2-2 विकेट हासिल किए। साउथ अफ्रीका द्वारा जीत के लिए मिले 83 रन के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में महज 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ