IND vs WI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

IND vs WI LIVE Streaming Details: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I मैच के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. रांची में होने जा रहे दूसरे T20I मैच को फ्री में भी देखा जा सकता है. आइए इसके तरीके पर एक नजर डालते हैं.

ind vs wi 2nd t20 live streaming

फ्री में कब, कहां और कैसे देखें IND vs WI मैच? (Image: ANI)

IND vs WI LIVE Streaming Details: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच रांची में खेला जाने वाला है. पांच मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत लिया था. टीम इंडिया सीरीज 1-0 से आगे चल रही है और दूसरे मुकाबले में वह जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी. भारत और वेस्टइंडीज मजबूत T20I टीमें हैं, जिस वजह से उनके बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है. कई दर्शकों के पास OTT या टीवी का रिचार्ज नहीं होगा. बता दें कि इस मैच को फ्री में देखने का भी एक तरीका है.

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा IND vs WI?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर यानी आज दूसरा T20I मैच खेला जाने वाला है. यह मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होगा.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा दूसरा T20I?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच शाम 7 बजे शुरू हो जाएगा. इससे पहले दोनों टीमों के कप्तान 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

कैसे देखें IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है. दूसरा T20I मैच स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनलों पर इंग्लिश, हिंदी और अलग-अलग भाषाओं में देखा जा सकता है. ऑनलाइन फैंस इसे जियोहॉटस्टार पर लाइव देख पाएंगे.

विज्ञापन

फ्री में कैसे देख पाएंगे IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच डीडी फ्री डिश पर मुफ्त में देखा जा सकता है. फ्री डिश पर उपलब्ध डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. अगर आपके पास जियोहॉटस्टार या स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल का रिचार्ज नहीं है, तो डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का आनंद लिया जा सकता है.

विज्ञापन

IND vs WI, हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 T20I मैचों का आयोजन हो चुका है. टीम इंडिया ने 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं 10 मैचों में वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है. उनके बीच एक मैच का परिणाम नहीं निकला था.

भारत-वेस्टइंडीज का T20I स्क्वाड

टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शाई होप (कप्तान), कामिल पूरन, आमिर जांगू, शिमरॉन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड, शमार स्प्रिंगर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ