चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, बोर्ड के सबसे अहम सदस्य ने दिया इस्तीफा

Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बांग्लादेश क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बोर्ड के अहम सदस्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ICC (3)

Champions Trophy 2025: आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सभी टीमें अपनी तैयारियों में जुट चुकी हैं। इस बार मेगा इवेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है। हालांकि मेगा इवेंट से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अहम सदस्य ने इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

चीफ सेलेक्टर ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अब्दुल हन्नान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के इस पूर्व खिलाड़ी ने अब कोचिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया है। क्रिकबज के मुताबिक उनका कार्यकाल 26 फरवरी को समाप्त हो रहा है। हन्नान ने कहा कि मैं कोचिंग में अपना करियर बनाना चाहता हूं, और इसलिए राष्ट्रीय चयन पैनल का हिस्सा बने रहना नहीं चाहता। कोचिंग में आने को लेकर मन्नान ने कहा कि अगर बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) को लगता है कि वे मुझे अपने सेट-अप में कोच के रूप में शामिल कर सकते हैं, तो मैं इस पर विचार करने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन

बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने के बाद मन्नान ने बांग्लादेश के लिए लगभग एक दशक तक अंडर-19 चयनकर्ता के रूप में काम किया। उनके कार्यकाल में बांग्लादेश ने अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

ऐसा रहा है करियर

42 साल के हन्नान सरकार ने बांग्लादेश के लिए 17 टेस्ट मैचों में 20.66 की औसत के साथ 662 रन बनाए हैं। इसके अलावा 20 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 19.15 की औसत के साथ 383 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के लिए उन्होंने साल 2002 में डेब्यू किया था। इसके अलावा आखिरी बार उन्होंने साल 2004 में खेला था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, नाहिद राणा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ