IND vs WI: वैभव IN, संजू OUT... जीत के बावजूद दूसरे T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी

Changes in Team India Playing 11: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले T20I में हराया और 1-0 की बढ़त बना ली. जीत के बावजूद अब रांची में होने वाले दूसरे T20I मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi sanju samson

दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? (Image: ANI)

Changes in Team India Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच रांची में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया ने लखनऊ में हुए पहले T20I में जीत दर्ज करके 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में पहला T20I जीता था. अब दूसरे मैच में भारतीय टीम के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजरें हैं. पहले मुकाबले में जीत के बावजूद टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 2 बदलाव

संजू सैमसन पिछले 4 मैचों से बेहद खराब फॉर्म में हैं. उन्होंने 4 पारियों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बाहर बैठे हैं और अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में संजू सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे T20I से पहले नेट्स सेशन में वैभव सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और अच्छे टच में नजर आए. ऐसे में उन्हें प्लेइंग 11 में जगह देना अच्छा फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

मयंक यादव को पहले T20I में प्रिंस यादव से पहले खेलने का मौका मिला, लेकिन वह महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 40 रन दिए और सिर्फ एक विकेट झटका. साफ तौर पर, वह अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे. कप्तान श्रेयस अय्यर अब उनकी जगह प्लेइंग 11 में प्रिंस यादव को मौका दे सकते हैं. प्रिंस ने अब तक 6 T20I मैचों में कुल 9 विकेट झटके हैं और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें प्लेइंग 11 में स्थान मिल सकता है. दूसरे T20I में टीम इंडिया संभवतः इन दो बदलावों के साथ उतर सकती है.

विज्ञापन

दूसरे T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह.

कब शुरू होगा IND vs WI मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर यानी आज झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच खेला जाने वाला है. यह मुकाबला शाम 7 बजे लाइव प्रसारित होगा. दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ