कीरोन पोलार्ड/ Image Source: ANI

CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, SA20 के लिए मैनेजमेंट ने किया बड़ा फैसला

Johannesburg Super Kings sign: साउथ अफ्रीका में होने वाली एसए20 लीग के लिए सीएसके की फ्रेंचाइजी वाली टीम जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने कीरोन पोलार्ड को खरीदा है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Kieron Pollard: साउथ अफ्रीका की मशहूर टी-20 लीग एसए20 पांचवें सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 7 अक्टूबर को ऑक्शन के जरिए खिलाड़ियों को खरीदा गया. कई खिलाड़ियों पर पैसों की बरसात हुई. सीएसके की फ्रेंचाइजी जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने 18 साल के स्टार ऑलराउंडर जेसन रोल्स को अपने दल का हिस्सा बनाया. वह सुपर किंग्स के लिए बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने. उन्हें 29 लाख रैंड यानी करीब 1.69 करोड़ रुपये में टीम ने खरीदा.

विज्ञापन

इसके अलावा सीएसके की फ्रेंचाइजी ने मुंबई इंडियंस और वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को भी जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने अपने दल का हिस्सा बनाया. उन्हें 15 लाख रैंड यानी करीब 87.25 लाख भारतीय रुपये में टीम ने अपने दल का हिस्सा बनाया. पोलार्ड के अलावा फाफ डु प्लेसिस पर भी फ्रेंचाइजी ने दांव खेला. उन्हें 27 लाख रैंड यानी 1.57 करोड़ रुपये में जोहान्सबर्ग सुपर किंग्स ने अपने दल का हिस्सा बनाया. फाफ डु प्लेसिस आईपीएल में सीएसके का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने कई सालों तक इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया है. जोहान्सबर्ग ने ऑक्शन में कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा है. इसके अलावा बाकि खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ