IND vs WI: दूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस, तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच रांची में खेला जाने वाला है. दोनों टीमें इसके लिए तैयार हैं. अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 53 रनों की जरूरत है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा कर सकते हैं कमाल (Image: Instagram/abhisheksharma_4)

Abhishek Sharma: भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में गजब की फॉर्म में चल रहे हैं. ये साल तो रनों के मामले में उनके लिए बेहतरीन रहा है. कई रिकॉर्ड वो अपने नाम कर चुके हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. मुकाबले में एक बार फिर बल्लेबाज बवाल मचा सकते हैं. अभिषेक के ऊपर सभी की नजरें टिकी होंगी. वो दूसरे टी20 में इतिहास रच सकते हैं. इसके लिए उन्हें सिर्फ 53 रन बनाने हैं. आइए आपको बताते हैं कि वो कौन सा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा बहुत जल्द अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में दो हजार रन पूरे करने वाले हैं. उन्हें सिर्फ 53 रनों की जरूरत है. सूर्यकुमार यादव टी20 करियर काफी शानदार रहा है. उन्होंने सबसे कम गेंदें खेलकर दो हजार रन बनाए हैं. उनके नाम इस चीज का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. उन्होंने दो हजार का आंकड़ा पार करने के लिए 1164 गेंदों का सामना किया था. अभिषेक अब सूर्यकुमार के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच सकते हैं. वो अब तक 997 गेंदों में 1947 रन बना चुके हैं. अब उन्हें अगली 166 गेंदों में 53 रन बनाने हैं. ऐसा करने पर वो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. वैसे अभिषेक के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं है. वो 25 गेंदों में भी 53 रन बना सकते हैं. वो तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा का टी20 करियर

अभिषेक शर्मा टी20 में कई बड़ी पारियां खेली है. उन्होंने टीम इंडिया को बड़े मैचों में जीत दिलाई है. वो 63 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1947 रन बना चुके हैं. 3 शतक और 13 अर्धशतक वो जड़ चुके हैं. वो 195.29 की स्ट्राइट रेट से बल्लेबाजी करते हैं. उनका औसत 32.45 का रहा है. आईपीएल में भी उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. 92 मैचों में वो 2378 रन ठोक चुके हैं. 2 शतक और 13 अर्धशतक वो लगा चुके हैं. अभिषेक ने अभी तक भारत के लिए एक भी वनडे और टेस्ट नहीं खेला है. टी20 में उनका फॉर्म ऐसा ही रहा तो फिर फ्यूचर में उन्हें वनडे में खिलाया जा सकता है. अभिषेक विंडीज के खिलाफ पहले टी20 में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे. दूसरे टी20 में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद है. वैसे भी रांची की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत शानदार मानी जाती है. अभिषेक वहां पर कमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ