IND vs WI: बारिश बिगाड़ेगी भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I मैच का खेल? जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम

IND vs WI Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच रांची के खेला जाने वाला है. टीम इंडिया ने पहला T20I जीता था और दूसरे मुकाबले के भी रोमांचक होने की उम्मीद है. आइए जानते हैं कि इस मैच में बारिश का प्रभाव रहेगा या नहीं.

ind vs wi weather report

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरे T20I में बारिश के आसार हैं कम (Image: ANI)

IND vs WI Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है और अब वह 2-0 की बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी. टीम इंडिया ने 8 विकेट से पहले T20I मैच में जीत हासिल की थी. दूसरे मुकाबले में भी फैंस को शानदार एक्शन की उम्मीद है. हालांकि, सभी के मन में सवाल है कि दूसरे T20I मैच में मौसम कैसा रहेगा और कहीं बारिश इस मुकाबले का मजा किरकिरा न कर दे. आइए रांची के मौसम के हाल पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कैसा रहेगा रांची का मौसम?

रांची में तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है. दिन में बारिश की संभावना 55% के करीब है और 1 मिलीमीटर बारिश हो सकती है. ह्यूमिडिटी लगभग 87% हो सकती है, जिस वजह से मैच में ड्यू अहम भूमिका निभा सकती है. आसमान लगभग साफ रहेगा और तेज बारिश की संभावना बहुत कम है.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शाम 7 बजे से मैच शुरू होगा, जिसके बाद बारिश की संभावना 10% के अंदर है. ऐसे में फैंस पूरे मैच की उम्मीद कर सकते हैं. अगर बारिश होती भी है, तो मैच पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा. हालांकि, ड्यू के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी आसान नहीं होगी. इसी वजह से टॉस काफी महत्वपूर्ण बन जाता है.

विज्ञापन

रांची में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में टीम इंडिया ने अब तक कुल 4 T20I मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें से 3 में उन्हें जीत मिली है. भारत ने फरवरी 2016 में श्रीलंका को रांची में हुए पहले T20I मैच में 69 रनों से हराया था. अक्टूबर 2017 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को इसी मैदान पर DLS के तहत 9 विकेट से पराजित किया था.

भारत की रांची में आखिरी जीत नवंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आई थी. भारत ने 7 विकेट से जीत अपने नाम की थी. दोनों टीमों के बीच जनवरी 2023 में फिर से रांची में T20I मैच खेला गया. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत दर्ज की थी. भारत को इस मैदान पर एक ही हार मिली है. साफ तौर पर, उनका रिकॉर्ड शानदार है और अब वे वेस्टइंडीज को हराकर इसे और बेहतर करना चाहेंगे. इस पिच पर बल्लेबाजों को सपोर्ट मिलता है और स्पिन गेंदबाज भी कारगर साबित होते हैं. ऐसे में दोनों टीमें अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ