Room Cabinet Designs: दिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन

Diwali Home Decor: दिवाली से पहले कमरे को नया लुक देने के लिए जरूरी नहीं कि आप पूरा फर्नीचर बदलें. सही कैबिनेट डिजाइन चुनकर आप स्टोरेज बढ़ाने के साथ-साथ कमरे की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं. 

Room Cabinet Designs

कैबिनेट न सिर्फ कमरे का लुक बदलने का काम करते हैं, बल्कि सामान अच्छी तरह से ऑर्गनाइज भी हो जाता है. Image Credit- Freepik

दिवाली एक ऐसा फेस्टिवल है जब लोग अपने घर की साफ-सफाई करते हैं. घर को नया लुक देने के लिए कई तरह के काम करवाते हैं. ऐसे में अगर आप भी ज्यादा तोड़-फोड़ किए बिना स्टाइलिश लुक चाहते हैं तो मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन कराना बेस्ट हो सकता है. कैबिनेट न सिर्फ कमरे का लुक बदलने का काम करते हैं, बल्कि सारा सामान अच्छी तरह से ऑर्गनाइज भी हो जाता है. कपड़े रखने से लेकर किताबें और जरूरतों की चीजें आसानी से सेट हो जाती हैं. ऐसे में कमरे को सुंदर लुक देने के लिए कैबिनेट डिजाइन कर सकते हैं, जिसके कुछ आइडियाज यहां से ले सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

वॉल-माउंटेड कैबिनेट डिजाइन

अगर आपके कमरे में जगह कम है तो वॉल-माउंटेड कैबिनेट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे दीवार पर लगवाने से फर्श की जगह खाली रहती है और कमरा खुला-खुला नजर आता है. आप इसमें किताबें, छोटे-मोटे सामान या रोजाना में इस्तेमाल होने वाली चीजें रख सकते हैं. दिवाली के मौके पर इसके आसपास हल्की लाइटिंग लगाकर कमरे की खूबसूरती भी बढ़ा सकते हैं. 

मिनिमलिस्ट वुडन कैबिनेट डिजाइन 

लकड़ी के कैबिनेट कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते. अगर आपको सिंपल और एलिगेंट लुक पसंद है तो हल्के रंग की लकड़ी या वुडन फिनिश वाला कैबिनेट चुन सकते हैं. यह डिजाइन खासतौर पर उन कमरों के लिए अच्छा है, जहां आप सादगी के साथ मॉडर्न टच देना चाहते हैं. इसे सफेद, क्रीम या बेज रंग की दीवारों के साथ आसानी से मैच किया जा सकता है. 

विज्ञापन

मिरर वाले कैबिनेट डिजाइन

कमरे को स्टाइलिश दिखाने के साथ-साथ बड़ा दिखाना चाहते हैं तो मिरर वाले कैबिनेट ट्राई कर सकते हैं. अलमारी या कैबिनेट के दरवाजों पर लगा शीशा कमरे में रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे जगह ज्यादा खुली हुई लग सकती है. यह डिजाइन खासतौर पर छोटे बेडरूम के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. साथ ही, तैयार होते समय अलग से शीशा लगाने की जरूरत भी कम हो सकती है.

ओपन शेल्फ कैबिनेट

अगर आप अपने कमरे में रखी किताबों, पौधों, फोटो फ्रेम और डेकोरेटिव आइटम को खूबसूरती से डेकोरेट करना चाहते हैं तो ओपन शेल्फ कैबिनेट आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें सामान आसानी से दिखाई देता है और जरूरत पड़ने पर उसे निकालना भी आसान रहता है. दिवाली की सजावट के लिए आप इसमें छोटे दीये, शोपीस या फेस्टिव डेकोर रख सकते हैं. 

विज्ञापन

इन बातों पर जरूर दें ध्यान 

  • अगर आप कैबिनेट पहली बार कैबिनेट करवा रहे हैं तो कमरे को चेक कर लें कि कहीं सीलन तो नहीं आ रही है, क्योंकि कई बार लकड़ी में दीमक लग जाती है. 
  • कमरे के हिसाब से कैबिनेट को डिजाइन करवाएं. ज्यादा बड़े या जगह घेर देने वाले कैबिनेट कमरे का लुक खराब करने का काम करते हैं.
  • कमरे में अगर पैंट नहीं करवाना है तो बहुत ही ध्यान से कैबिनेट डिजाइन करवाएं. इससे आपका वक्त कम लगेगा और बजट भी आसानी से तैयार हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के लिए लेनी हैं चूड़ियां तो इन 7 Latest Bangle Designs पर डाल लीजिए नजर, हर लुक बन जाएगा खास

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ