प्रिंस यादव से पहले IPL में ये 10 गेंदबाज कर चुके हैं Virat Kohli को शून्य पर आउट, इस टीम के खिलाफ हुए सबसे ज्यादा ‘डक’ का शिकार
Virat Kohli Duck in IPL: आईपीएल 2026 में विराट कोहली LSG के खिलाफ मुकाबले में प्रिंस यादव की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए. कोहली आईपीएल में तीन साल बाद शून्य पर आउट हुए हैं. यहां जानिए IPL में कोहली कितनी बार शून्य पर आउट हुए और किन-किन गेंदबाजों ने उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन भेजा है?
Virat Kohli Duck in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए. LSG के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विराट को क्लीन बोल्ड कर दिया. प्रिंस ने ऐसी खतरनाक गेंद डाली कि विराट के साथ-साथ पूरा स्टेडियम हैरान रह गया.
पिछले तीन सालों में यह पहली बार था जब कोहली बाद IPL में शून्य पर आउट हुए. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए वह नौ साल बाद डक पर पवेलियन लौटे. हालांकि, प्रिंस से पहले भी 10 गेंदबाजों ने कोहली को शून्य पर आउट किया है.
IPL में कितनी बार शून्य पर आउट हुए विराट?
विराट कहोली आईपीएल इतिहास में अब तक 11 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. पहली बार वह IPL 2008 में बिना खाता खोले आउट हुए थे. उस समय आशीष नेहरा ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्हें पवेलियन की राह दिखाई थी. खास बात यह है कि 11 में से 7 बार भारतीय गेंदबाजों ने विराट को शून्य पर आउट किया है. वहीं, सिर्फ एक बार कोई स्पिनर उन्हें बिना खाता खोले आउट कर पाया है.
इन गेंदबाजों ने किया है विराट को शून्य पर आउट
IPL 2014 और 2022 के सीजन में विराट कोहली सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट हुए और 3-3 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. विराट को 2014 में जहीर खान (MI), भुवनेश्वर कुमार (SRH) और संदीप शर्मा (PBKS) ने शून्य पर आउट किया. वहीं, 2022 में दुष्मंता चमीरा (LSG), मार्को यानसन (SRH) और जगदीश सुचित (SRH) ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा.
बता दें कि, प्रिंस यादव IPL इतिहास के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने जिन्होंने विराट को बोल्ड कर शून्य पर आउट किया. इससे पहले IPL 2016 में धवल कुलकर्णी ने गुजरात लॉयंस की ओर से खेलते हुए विराट को बोल्ड किया था.
विराट कोहली IPL इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह दो-दो बार ‘डक’ पर आउट हुए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के खिलाफ वह 1-1 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.
विराट कोहली के IPL में शून्य पर आउट होने की पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़/खेल/प्रिंस यादव से पहले IPL में ये 10 गेंदबाज कर चुके हैं Virat Kohli को शून्य पर आउट, इस टीम के खिलाफ हुए सबसे ज्यादा 'डक' का शिकार
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.