KKR vs MI: 14 साल बाद मुंबई इंडियंस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, तिलक वर्मा भी बने वजह

आईपीएल 2026 में 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में तिलक वर्मा ने 14 साल बाद अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. इससे पहले सीएसके के माइक हसी के नाम ऐसा रिकॉर्ड दर्ज था.

Cricket News - 2026-05-20T233601.797
विज्ञापन

KKR vs MI: आईपीएल 2026 में 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि कोलकाता के पास अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका है. लेकिन इस मैच में मुंबई इंडियंस के नाम 14 साल बाद एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. इसकी वजह तिलक वर्मा बने. उन्होंने धीमी बल्लेबाजी करते हुए अपने नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

तिलक वर्मा बने वजह

तिलक वर्मा ने इस मैच में धीमी बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में केवल 20 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसी क्रम में आईपीएल की एक पारी में 30 या उससे अधिक गेंदों का सामना करने और कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले आखिरी बल्लेबाज माइकल हसी थे, जिन्होंने मई 2012 में जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के लिए 32 गेंदों में 19 रन बनाए थे. उनका स्ट्राइक रेट 59.37 का था. अब 14 साल बाद तिलक का नाम इस लिस्ट में दर्ज हो गया है.

विज्ञापन

मुंबई ने बनाए 147 रन

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 147/8 रन बनाए थे. रियान रिकेल्टन ने 7 गेंदों में 6 और रोहित शर्मा ने 13 गेंदों में 15 रन बनाए. इसके बाद नमनधीर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. जबकि सूर्यकुमार यादव 6 गेंदों में 15 रन बनाकर चलते बने. वह लगातार इस सीजन फ्लॉप हो रहे हैं. हार्दिक पांड्या ने भी आज धीमी बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 26 रन ही बना सके. अंत में कार्बिन बॉश ने 18 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली और मुंबई को जैसे तैसे 147 के स्कोर तक पहुंचन में मदद की. केकेआर की ओर से कैमरून ग्रीन, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी सफल गेंदबाजी रहे. तीनों गेंदबाजों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ