पहले बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार, अब ICC से मिली पाकिस्तानी खिलाड़ी को फटकार

बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तानी स्टार खिलाड़ी सलमान अली आगा की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. मसूद को आईसीसी ने बुरी तरह फटकारा है. उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में अपना आपा खोया था.

Cricket News - 2026-05-20T225047.603
1 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से शर्मनार हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने नाक कटाई. अब पाकिस्तानी खिलाड़ी सलमान अली आगा को आईसीसी ने फटकार लगाई है. दूसरे टेस्ट मैच में मसूद ने अपना आपा खोया था, जिसके बाद आईसीसी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को चेतावनी दी है.  

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली फटकार

पाकिस्तानी खिलाड़ी को मिली फटकार2 / 6

आईसीसी ने सलमान को आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का दोषी पाया है. मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण और मैदान की साज-सज्जा को नुकसान पहुंचाने या उनका दुरुपयोग करने के लिए मसूद को फटकार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

सलमान ने सजा को स्वीकार किया

सलमान ने सजा को स्वीकार किया3 / 6

पिछले 2 साल में सलमान ने दूसरी बार ऐसी हरकत की है. इसके लिए आईसीसी ने उन्हें 2 डिमेरिट अंक दिए हैं. सलमान ने आईसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया.

पाकिस्तान को मिली 78 रनों से हार

पाकिस्तान को मिली 78 रनों से हार4 / 6

वहीं, दूसरी ओर दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश से हारने के बाद पाकिस्तान की टीम और शान मसूद की आलोचना हो रही है. उनकी कप्तानी पर भी खतरा मंडरा रहा है. शान से कप्तानी छीनी जा सकती है.

विज्ञापन

WTC में बड़ा झटका

WTC में बड़ा झटका5 / 6

इस हार के बाद पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भी बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान अंक तालिका में आठवें नंबर पर खिसक गई है. मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में पाकिस्तान ने 4 मैच खेले हैं और केवल 1 ही मैच में टीम को जीत मिली है.

सलमान का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन

सलमान का बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन6 / 6

सलमान ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में 58 और 26 रनों की पारी खेली, जबकि दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 21 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 71 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन