RR की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बीच मैच क्यों उतारी पैंट? वायरल वीडियो में दिखा अजीबोगरीब अंदाज!

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बहुत ही टक्कर का मुकाबला देखने को मिला. जहां पर राजस्थान की टीम ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के दम पर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले के बाद सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

vaibhav sooryavanshi

vaibhav sooryavanshi

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. सूर्यवंशी इस समय ऑरेंज कैप की रेस में भी टॉप पर नजर आ रहे हैं. राजस्थान के लिए सूर्यवंशी सबसे बड़े मैच विनर साबित हुए हैं. लखनऊ के खिलाफ मुकाबला जीतने के बाद सूर्यवंशी ने बीच में अपनी पैंट उतार दी. जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों मैदान पर उतारी पैंट? 

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 38 गेंदों में 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के जड़े थे. जिसके कारण ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था. सूर्यवंशी पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जब अपना अवॉर्ड लेकर आए, तो आते ही उन्होंने अपना लोअर उतार दिया क्योंकि उन्होंने अंदर से हाफ लोअर पहले से ही पहन रखा था. टीम का लोअर उन्होंने अपने सिर पर रख लिया. जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजर रोमी भिंडर आए और उन्होंने सूर्यवंशी से वो लोअर ले लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें फैंस सूर्यवंशी के मसूमियत की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स को मिली जरूरी जीत 

कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल के अंडर में राजस्थान रॉयल्स की टीम करो या मरो का मुकाबला खेलने के लिए उतरी. जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने 96 रन बनाए तो वहीं जोश इंग्लिस ने भी 60 रन जोड़े. राजस्थान रॉयल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो कप्तान यशस्वी जायसवाल ने 43 रनों की पारी खेली. इसके अलावा वैभव का साथ देते हुए ध्रुव जुरेल ने भी 53 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम अब प्लेऑफ के बहुत ही करीब पहुंच गई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ