T20 WC 2024: IND vs PAK मैच में बारिश का खतरा, सामने आया सुपर-8 का अनोखा समीकरण

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का खतरा आ गया है। कहा जा रहा है कि 9 जून को न्यूयॉर्क में बारिश हो सकती है।

IND vs PAK T20 World Cup

IND vs PAK T20 World Cup

T20 World Cup 2024 IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया कमर कस चुकी है। भारतीय टीम के लिए कई खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। टीम इंडिया 1 जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला होगा। टीम इंडिया को ग्रुप-ए में रखा गया है। जहां उसका सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस महामुकाबले को 9 जून को खेला जाएगा।

विज्ञापन

IND vs PAK मैच में बारिश की संभावना 

भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बारिश पड़ने की संभावना है। इस मैच को स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। भारत में उस वक्त शाम के 8 बजेंगे। मौसम के अपडेट के अनुसार, न्यूयॉर्क में सुबह 6 बजे धूप होगी, लेकिन जैसे ही मैच का समय होगा, तेज बारिश आ सकती है। सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मौसम इसी तरह रह सकता है। अब अगर मैच नहीं हुआ तो सुपर-8 का क्या समीकरण होगा, आइए जानते हैं…

विज्ञापन

रिजर्व डे का प्रावधान नहीं 

जानकारी के अनुसार, वर्ल्ड कप के लीग मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है। ग्रुप स्टेज और सुपर 8 स्टेज के दौरान बारिश की संभावना बनती है तो नतीजे के लिए दोनों टीमों को कम से कम पांच ओवर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। जबकि सेमीफाइनल और फाइनल के नतीजे के लिए कम से कम एक-एक ओवर बल्लेबाजी कराने का विकल्प रखा गया है।

विज्ञापन

मैच रद्द हुआ तो मिलेगा एक पॉइंट 

अगर मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया को सुपर-8 में जाने के लिए हर मैच जीतना होगा। अगर इस मैच से एक पॉइंट मिल जाता है तो टीम इंडिया को आयरलैंड, अमेरिका और कनाडा के खिलाफ अपना मैच हर हाल में जीतना होगा। जिससे उसे कुल 7 पॉइंट मिल सकते हैं।

विज्ञापन

उलटफेर हुआ तो होगा नुकसान 

अगर टीम इंडिया को किसी भी एक मैच में हार मिलती है तो पांच ही पॉइंट मिल सकेंगे। इससे उसका सुपर-8 में पहुंचना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। दरअसल, एक ग्रुप में शामिल 5 टीमों के एक-दूसरे से मुकाबले होंगे। इस तरह वह अधिकतम 8 पॉइंट हासिल कर सकती हैं। यदि कोई उलटफेर हुआ तो टीम इंडिया को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर भारतीय टीम का एक मुकाबला बारिश से धुलता है और किसी एक में हार का सामना करना पड़ता है तो वह अधिकतम 5 अंक ही हासिल कर पाएगी। ऐसे में उसे किसी भी खतरे से बचने के लिए हर हाल में मैच जीतना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ