Fifa world cup 2026

FIFA World Cup 2026 के आगे कुछ भी नहीं है IPL और क्रिकेट वर्ल्ड कप की प्राइज मनी, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

FIFA World Cup 2026: आज से फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. जिसे अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा मिलकर होस्ट कर रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है. फीफा ने इस बार प्राइज मनी में बड़ी बढ़ोतरी की है.

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी को देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे. फीफा ने इस संस्करण के लिए प्राइज मनी को 50 प्रतिशत बढ़ा दिया है. अब फीफा की प्राइज मनी के सामने आईपीएल 2026 और क्रिकेट वर्ल्ड कप की Prize Money को देखें तो जमीन आसमान का अंतर नजर आता है. आईपीएल 2026 में विजेता टीम को जीतना पैसा मिला. उसके 4 गुना से भी ज्यादा पैसा फीफा वर्ल्ड कप में 48वें नंबर पर रहने वाली टीम को ही मिलने वाले हैं. 

विज्ञापन

फीफा की प्राइज मनी देख उड़े होश 

बात क्रिकेट के टी-20 वर्ल्ड कप के विनर के प्राइज मनी को करें तो टीम इंडिया को 2026 में 21.9 करोड़ मिले थे. वहीं वनडे वर्ल्ड कप विनर ऑस्ट्रेलिया को 2023 में 33 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं फीफा वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली टीम को 476 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं. 33 से 48वें नंबर पर रहने वाली टीमों को फीफा 86 करोड़ रुपये सिर्फ टूर्नामेंट में हिस्सा बनने के लिए दे रही है. फाइनल हारने वाली टीम को 314 करोड़ की धनराशि मिलने वाली है. फीफा वर्ल्ड कप 2026 पर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं. कुछ दिग्गज अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेलने वाले हैं. ऐसे में उनके लिए सभी फैंस इस टूर्नामेंट से जुड़ी हर जानकारी जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ