हरमनप्रीत की दोस्त ने किया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत का दावा, भारत का लहराएगा परचम!

ICC Women’s T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाल मचाने को तैयार है, उनकी जूनियर साथी पूजा वस्त्राकर को पूरा भरोसा है कि भारतीय महिला टीम इंग्लैंड में आयोजित इस ग्लोबल टूर्नामेंट में जरूर इंडिया का झंडा बुलंद करेगी.

हरमनप्रीत की दोस्त ने किया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत का दावा, भारत का लहराएगा परचम!

(Photo-Instagram/@__vastrakarp11_/@t20worldcup and X/@BCCIWomen)

Pooja Vastrakar Backs Harmanpreet Kaur-Led Team India: अरबों भारतीय फैंस की उम्मीदों के साथ, इंडियन क्रिकेट टीम रविवार 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एक बड़े मुकाबले के साथ आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना सफर शुरू करेगी. हालांकि तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगी, लेकिन उन्हें हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम के ट्रॉफी जीतने की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए दुआएं

26 साल की पूजा लगातार इंजरी के कारण इस सीजन में नहीं खेल पाईं. कंधे की समस्या और फिर हैमस्ट्रिंग की दिक्कत की वजह उन्हें इस साल की शुरुआत में वुमेंस प्रीमियर लीग से बाहर रहना पड़ा, और आखिरकार वर्ल्ड कप के लिए भी उनका सिलेक्शन नहीं हो सका. वस्त्राकर ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भारत को रिप्रेजेंट किया था, लेकिन अब वो घर से ही टीम को सपोर्ट करेंगी.

विज्ञापन

MPL में वस्त्राकर जलवा

पूजा वस्त्राकर फिलहाल वुमेंस मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में ‘चंबल घड़ियाल’ टीम की कप्तानी कर रहीं हैं, और उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दिखाया है. हाल ही में उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली, जिससे फैंस को उनकी उन ऑलराउंड एबिलिटी की याद आ गई, जिन्होंने उन्हें सालों से भारत के लिए एक अहम खिलाड़ी बनाए रखा है.

(Photo-(Photo-Instagram/@_vastrakarp11)

विज्ञापन

खुद पर भरोसा

टूर्नामेंट में भारत की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए, पूजा वस्त्राकर ने टीम की तैयारी और हालिया प्रदर्शन पर भरोसा जताया. उनका मानना ​​है कि टीम एक मजबूत यूनिट बन गई है और बड़े आईसीसी इवेंट्स में अपने शानदार प्रदर्शन से मिले मोमेंटम को आगे बढ़ा सकती है. उनके मुताबिक, खिलाड़ियों में खिताब के लिए चुनौती पेश करने लायक काबीलियत और तजुर्बा है.

विज्ञापन

पूजा के T20I आंकड़े

अपने करियर के बारे में बात करते हुए पूजा वस्त्राकर ने कहा कि उन्होंने खेल से कभी कोई निजी मांग या उम्मीद नहीं रखी. उन्होंने बताया कि क्रिकेट हमेशा जुनून से इंस्पायर्ड रहा है, न कि एम्बिशन से. 72 T20I मैचों में 58 विकेट और 332 रन बनाने के बाद, अब उन्हें पूरी तरह ठीक होने और भारत की जर्सी पहनने का एक और मौका मिलने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ