---विज्ञापन---

खेल angle-right

रियान पराग की Youtube हिस्ट्री दुनिया के सामने आई, इन एक्ट्रेस के हॉट वीडियोज करते हैं सर्च

Riyan Parag YouTube History: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री रिवील हो गई है। जिसमें दो एक्ट्रेस के नाम दिखाई दिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

---विज्ञापन---

Riyan Parag YouTube History:  IPL के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से दंग किया। पराग ने 15 आईपीएल मैचों में 52.09 के औसत और 149.22 के स्ट्राइक रेट से 573 रन जड़े। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे। रियान पराग के इस प्रदर्शन को भारतीय टीम में सिलेक्शन के लिए देखा जा रहा है, लेकिन अब उनसे जुड़ी एक जानकारी दुनिया के सामने रिवील हो गई है। जिस पर विवाद होता नजर आ रहा है।

रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल 

दरअसल, रियान पराग की यूट्यूब हिस्ट्री सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह जब कुछ सर्च करते हैं तो यूट्यूब की सर्च हिस्ट्री सामने आने लगती है। इसमें अनन्या पांडे और सारा अली खान के हॉट वीडियोज के कीवर्ड सर्च में देखे जा सकते हैं। ऑनलाइन लीक हुई इस जानकारी के सामने आने के बाद रियान पराग ट्रेंड करने लगे हैं।

---विज्ञापन---

कैसे सामने आई जानकारी 

दरअसल, रियान पराग ने कल अपने यूट्यूब पर गेमिंग सेशन के दौरान लाइव स्ट्रीम शुरू की थी। इसमें वह कॉपीराइट फ्री म्यूजिक ढूंढ़ने लगे। तभी उनकी सर्च हिस्ट्री सामने आने लगी। इस दौरान रियान पराग अपनी स्क्रीन को छुपाना भूल गए। पराग के म्यूजिक सर्च करने पर कई कीवर्ड सामने आने लगे। इसमें सबसे ऊपर सारा अली खान और नीचे की तरफ अनन्या पांडे हॉट जैसे कीवर्ड दिखाई देने लगे। पराग से जुड़ा ये स्क्रीनशॉट और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

क्वालीफायर-2 में फ्लॉप रहे रियान पराग 

आपको बता दें कि रियान पराग ने 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए क्वालीफायर-2 के मुकाबले में खराब प्रदर्शन किया था। वह महज 6 रन बनाकर आउट हो गए थे। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि पूरे सीजन वे राजस्थान रॉयल्स के स्टार रहे। कई मैचों में वह मैच विनर खिलाड़ी रहे। अब उनकी यूट्यूब हिस्ट्री वायरल होने के बाद बवाल होता दिख रहा है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024 की खोज हैं ये 5 खिलाड़ी, T-20 सीरीज में मिल सकती है जगह

पहले भी विवादों में रहे रियान

गौरतलब है कि रियान पराग इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले आईपीएल के दौरान उन्हें मैदान पर अजीबोगरीब हरकतों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा। पराग इसी के साथ सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट के लिए लगातार निशाना बनाए गए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बाहर…पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा के बाद चुना टीम इंडिया का कप्तान 

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: जोस बटलर तीसरे टी-20 मैच से बाहर, सामने आई ये वजह 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हेड कोच बनने पर गौतम गंभीर के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां, दो बड़े टूर्नामेंट दांव पर 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: फ्री में कहां देख सकेंगे वर्ल्ड कप के मैच? Live Streaming की पूरी डिटेल

First published on: May 27, 2024 10:03 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola