हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल बाहर...पूर्व दिग्गज ने रोहित शर्मा के बाद चुना टीम इंडिया का कप्तान

Team India Captain: रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया की कप्तानी किसे सौंपी जाएगी। इसे लेकर कई दावेदारी सामने आ रही हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। पूर्व दिग्गज रॉबिन उथप्पा ने अपनी पसंद बताई है।

Shreyas Iyer Team India

Shreyas Iyer Team India

Team India Captain: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी। रोहित को इससे पहले टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। जिसमें हार्दिक पांड्या आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कप्तानी करते नजर आए थे। तब कहा जाने लगा कि टी-20 में हार्दिक ही टीम इंडिया के अगले कप्तान होंगे। वहीं शुभमन गिल को भी भविष्य के कप्तान के तौर पर देखा जाने लगा। हार्दिक को तो टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का उप-कप्तान भी बनाया गया है, लेकिन उनके प्रदर्शन और पर्सनल लाइफ को लेकर काफी कुछ चल रहा है। क्या हार्दिक ही अगले कप्तान होंगे या फिर कोई और विकल्प हो सकता है। रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। अब रॉबिन उथप्पा ने भी इसे लेकर अपनी राय रखी है।

विज्ञापन

रॉबिन उथप्पा ने किया श्रेयस अय्यर का समर्थन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने श्रेयस अय्यर को भारत का अगला कप्तान बनाने का समर्थन किया है। श्रेयस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई है। वह दो टीमों को आईपीएल के फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान भी हैं। इससे पहले श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी।

विज्ञापन

भविष्य के कप्तान

उथप्पा ने जियोसिनेमा से कहा- “वह भविष्य के भारतीय कप्तान बनने जा रहे हैं। मुझे लगता है कि वह शुभमन गिल से आगे कतार में हैं। अय्यर के पास टीम को संभालने के लिए सभी गुण हैं। उनके पास वो कैरेक्टर है। उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उथप्पा ने कहा कि श्रेयस गौतम गंभीर, चंद्रकांत पंडित और अभिषेक नायर के साथ काम कर रहे हैं। ये तीनों ही बेहद मजबूत व्यक्तित्व हैं।”

विज्ञापन

अगले कप्तान बनने के लिए सही चुनाव

उथप्पा का मानना है कि श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। उन्होंने सही फैसले लेते हुए पूरे आईपीएल सत्र में आगे बढ़ना सीखा। उन्होंने यह सब प्रभुत्व के साथ किया है। इससे आपको उनके कैरेक्टर के बार में पता चलता है। यही वजह है कि वह अगले भारतीय कप्तान बनने के लिए सही व्यक्ति होंगे।

विज्ञापन

उनकी सोच स्पष्ट 

अय्यर पीठ दर्द से जूझ रहे थे। उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया गया। इस वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच और रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल भी नहीं खेल पाए। फिर भी तमाम आलोचनाओं के बावजूद एक कप्तान के रूप में संयम दिखाया। उथप्पा ने अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ज्यादा शोर नहीं मचाया। उन्हें अपनी टीम के लिए क्या करना है, इस बारे में उनकी सोच स्पष्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ