Gautam Gambhir Jay Shah

हेड कोच बनने पर गौतम गंभीर के सामने होंगी ये 5 चुनौतियां, दो बड़े टूर्नामेंट दांव पर

Team India Head Coach: टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर बीसीसीआई की तलाश तेज है। गौतम गंभीर यदि हेड कोच बनते हैं तो उनके कई पद छोड़ने होंगे। उनके सामने कई चुनौतियां भी होंगी।

Team India Head Coach: वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का हेड कोच बदल जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए आवेदन मांगे हैं। हेड कोच के लिए गौतम गंभीर का नाम चर्चा में है। गंभीर अभी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर की भूमिका में हैं। गंभीर को केकेआर के आईपीएल जीतने के बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह से चर्चा करते हुए देखा गया। यदि हेड कोच बनते हैं तो उनके सामने 5 चुनौतियां आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले तीन साल तक मेंटरशिप नहीं कर पाएंगे गौतम गंभीर

गौतम गंभीर को कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटर पद छोड़ना होगा क्योंकि हेड कोच बनने वाला व्यक्ति दो पद पर नहीं रह सकता। वे अगले तीन साल तक केकेआर की मेंटरशिप नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही गंभीर का कमेंट्री कॉन्ट्रेक्ट खत्म हो जाएगा। गौतम गंभीर किसी भी लीग में नहीं खेल पाएंगे। वह लीजेंड्स क्रिकेटर्स की लीग में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके लिए उन्हें काफी पैसा छोड़ना पड़ सकता है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया टूर और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मिलेगा कम समय

गंभीर को इसके साथ ही करीब 10 महीने तक ट्रैवल करना होगा। अगर गौतम गंभीर हेड कोच बनते हैं तो उनके सामने ऑस्ट्रेलिया टूर और चैंपियंस ट्रॉफी आ जाएंगी। उन्हें इसकी तैयारी के लिए कम समय मिलेगा। गौतम गंभीर के साथ ही स्टीफन फ्लेमिंग, वीवीएस लक्ष्मण और आशीष नेहरा जैसे विकल्प सामने हैं।

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ