अगला मुकाबला कब खेलते हुए नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी? फैंस को है तूफानी शतक का इंतजार

Team India: आईपीएल 2026 के फौरन बाद वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. जिस अंदाज में उन्होंने सीजन 19 में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. उसके बाद से फैंस उनका एक भी मैच मिस नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में उनका अगला मुकाबला कब है, ये फैंस जानना चाहते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi

Pic Credit- AI Generated

Team India: इंडिया ए की टीम श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है. श्रीलंका में खेले जा रहे इस ट्राई सीरीज में इंडिया की टीम ने 2 मैच खेले है. पहला मुकाबला 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ खेला. जिसमें टीम को जीत मिली थी. वहीं दूसरा मुकाबला 11 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हुआ. जहां पर इंडिया ए की टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मुकाबला कब खेलेंगे ये सभी फैंस का फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है?  

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे अपना अगला मुकाबला? 

इंडिया ए की टीम अब अपना अगला मुकाबला 15 जून को खेलने वाली है. ये मैच रांगिरी दांबुला अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर इंडिया ए के सामने श्रीलंका ए की टीम रहने वाली है. पहले मुकाबले में इंडिया ए की टीम को 8 रनों से जीत मिली थी. श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी 12 गेंदों में 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. 

विज्ञापन

हालांकि अफगानिस्तान ए के खिलाफ सूर्यवंशी शानदार लय में नजर आ रहे थे. जिसके कारण ही उन्होंने 22 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. इस पारी के कारण ही अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ इस मुकाबले में बड़ी पारी खेल सकते हैं. सूर्यवंशी जिस भी टूर्नामेंट या सीरीज में हिस्सा लेते हैं, वहां पर उनके बल्ले शतक देखने को जरूर मिलता है. 

ये भी पढ़ें: BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को हराकर बांग्लादेश की टीम ने रच दिया इतिहास, खत्म हो गई कंगारुओं की बादशाहत

विज्ञापन

अन्य खिलाड़ियों को अब करना होगा धमाका 

उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दोनों ही मैचों में रन बनाया, लेकिन दूसरे मैच में उनकी पारी धीमी साबित हुई. वहीं कप्तान तिलक वर्मा ने दोनों ही मैचों में धीमी बल्लेबाजी की है. ऐसे में श्रीलंका ए के खिलाफ इन दोनों ही खिलाड़ियों को आक्रामक अंदाज में रन बनाना होगा. प्रभसिमरन सिंह अब फॉर्म में आ गए हैं. उन्हें अब इसी फॉर्म को आगे भी जारी रखना होगा. जिससे टीम को शानदार शुरुआत मिल सके. गेंदबाजी में भी अब टीम को पहले से बेहतर प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ