T20 World Cup 2024: जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए आईपीएल से कई बड़े खिलाड़ी अपने घर रवाना हो चुके हैं। टीमें भी कमर कस चुकी हैं। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्ट इंडीज में होगा। जहां वेस्ट इंडीज को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। वेस्ट इंडीज और अमेरिका की पिचों पर कौन-कौनसी टीमें अच्छा प्रदर्शन कर सेमीफाइनल और फाइनल तक का रास्ता तय कर सकती हैं? इसे लेकर वेस्ट इंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा ने भविष्यवाणी की है।
भारत, वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड और अफगानिस्तान का लिया नाम
ब्रायन लारा के अनुसार, भारत, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। लारा ने पीटीआई से बातचीत में कहा- “वेस्टइंडीज के पास कई बड़े स्टार खिलाड़ी हैं। जब वह एक टीम के रूप में साथ आते हैं तो उनका प्रदर्शन देखने लायक होता है। भारत भी शीर्ष 4 में जगह बना सकता है। इंग्लैंड कैरेबियाई परिस्थितियों का आनंद उठाएगी और अफगानिस्तान के पास भी सेमीफाइनल में जाने का मौका है।” लारा का मानना है कि अफगानिस्तान इन दिनों अच्छा क्रिकेट खेल रही है। ऐसे में वह इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ सकती है।
भारत-वेस्ट इंडीज खेल सकते हैं फाइनल
इसके बाद लारा ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज फाइनल में हुई गलतियों की भरपाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया 2007 वनडे विश्व कप में दूसरे दौर में हार गया। इससे हमें काफी खराब महसूस हुआ। हम इसे दोबारा होते हुए नहीं देखना चाहते। मुझे लगता है कि फाइनल में भारत और वेस्टइंडीज भिड़ेंगी और सर्वश्रेष्ठ टीम जीतेगी।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल टाई हुआ और बारिश ने पूरा नहीं करने दिया मैच, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानें नियम
ऑस्ट्रेलिया का नहीं लिया नाम
ब्रायन लारा की भविष्यवाणी ने फैंस को थोड़ा चौंकाया है क्योंकि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया को अपनी पसंद में शामिल नहीं किया है। उन्होंने पाकिस्तान को भी टॉप-4 से बाहर रखा है। देखना दिलचस्प होगा कि ब्रायन लारा की भविष्यवाणी कितनी सटीक साबित होती है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या के सपोर्ट में उतरे गौतम गंभीर, एबी डिविलियर्स और केविन पीटरसन पर निकाली भड़ास
ये भी पढ़ें: IPL 2024: केएल राहुल और संजीव गोयनका के मिले दिल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल टाई हुआ और बारिश ने पूरा नहीं करने दिया मैच, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानें नियम
ये भी पढ़ें: IPL 2024: जोस बटलर, विल जैक्स और रीस टॉप्ले ने छोड़ा टीम का साथ, घर हुए रवाना
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
34 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines