IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट

Devon Conway Ruled Out First ODI: डेवोन कॉनवे को भारत के खिलाफ पहले वनडे से पहले चोट आई है. अभ्यास करते हुए वह मैट हेनरी से टकरा गए. कंकशन की वजह से वह पहले मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. यह न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा झटका है.

devon conway ruled out first odi

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे पहले वनडे से बाहर हो गए हैं (Image: ANI)

Devon Conway Ruled Out First ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर को पहला वनडे मैच खेला जाना है. ऑकलैंड के ईडन पार्क में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय बाद न्यूजीलैंड की सरजमीं पर खेलते नजर आएंगे. न्यूजीलैंड की टीम चोट से परेशान है. पहले ही रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. अब सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे भी चोटिल हो गए हैं और पहले वनडे का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.

विज्ञापन

डेवोन कॉनवे हुए पहले वनडे से बाहर

वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले दोनों टीमों ने ईडन पार्क में ट्रेनिंग की. मंगलवार को अभ्यास करते हुए डेवोन कॉनवे और मैट हेनरी कैच लेने की कोशिश में टकरा गए. दोनों काफी जोर से टकराए, जिस वजह से मेडिकल टीम को आना पड़ा. उन्होंने दोनों को चेक किया गया और सिर की इंजरी की जांच की. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैट हेनरी की हालत पर मेडिकल टीम की नजर है, वहीं कॉनवे को अस्पताल भेज दिया गया है. उन्हें कंकशन हुआ है, जिस वजह से वह पहला वनडे खेलने के लिए फिट नहीं हैं. न्यूजीलैंड ने अपना एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज आगामी मैच से खो दिया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने किया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत

न्यूजीलैंड की टीम चोट से परेशान

डेवोन कॉनवे से पहले न्यूजीलैंड टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन इंजरी के कारण T20I सीरीज नहीं खेल पाए थे. उन्हें वनडे श्रृंखला के लिए चुना गया था, लेकिन वे समय पर रिकवर नहीं हो पाए. इसी वजह से उन्हें बाहर कर दिया गया है. इससे पहले Zak Foulkes और विल ओ’रौर्के भी वनडे सीरीज से बाहर हो गए. मैट हेनरी स्क्वाड का हिस्सा हैं, लेकिन कॉनवे से टकराने के बाद उनके खेलने पर भी सवाल है. अब पहले वनडे के लिए न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 पर सभी की नजरें टिकी रहने वाली हैं.

विज्ञापन

पहले वनडे मैच के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी (फिटनेस पर निर्भर), काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ​​ब्लेयर टिकनर.

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच 4 नवंबर को भारत समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हो जाएगा. फैंस इस मुकाबले का आनंद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर ले सकते हैं. इसके अलावा सोनी लिव ऐप पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ