T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल टाई हुआ और बारिश ने पूरा नहीं करने दिया मैच, तो कौनसी टीम खेलेगी फाइनल? जानें नियम

T20 World Cup 2024 Semifinal Tie Break Rule: सेमीफाइनल में यदि दो टीमों के बीच टाई हुआ तो कौनसी टीम फाइनल मुकाबला खेलेगी। इसका नियम सामने आया है।

T20 World Cup Team India

T20 World Cup Team India

T20 World Cup 2024 Semifinal Tie Break Rule: टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर ज्यादातर देशों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आईपीएल के बाद टीमें वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका रवाना होंगी। यहां 2 जून से विश्व कप खेला जाएगा। विश्व कप के लिए इस बार 20 टीमें मैदान में होंगी। जिन्हें 4 ग्रुप्स- ए, बी, सी और डी में बांटा गया है। विश्व कप के तहत 55 मुकाबले खेले जाएंगे। पहले ग्रुप स्टेज होंगे, जिसमें से सुपर-8 चरण के लिए आठ टीमें निकलेंगी। इसके बाद 4 टीमें सेमीफाइनल और फिर 2 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन

सेमीफाइनल के दौरान बारिश की संभावना

हालांकि कैरेबियाई देश में जून में गर्मी होती है और बारिश की भी संभावना है। ऐसे में सेमीफाइनल के दौरान भी बारिश पड़ सकती है। पहले सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे और दूसरे सेमीफाइनल के लिए 250 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम रखा गया है। अब अगर सेमीफाइनल के दौरान बारिश पड़ती है, जिसकी पूरी संभावना भी है तो फाइनल कौनसी टीम खेलेगी? इसके लिए एक नियम सामने आया है।

विज्ञापन

दूसरे राउंड में टॉप पर रहने वाली टीम पहुंचेगी फाइनल में 

नियम के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल टाई हो जाता है, तो टीमों को सुपर ओवर खेलना होगा। जबकि टाई होने के बाद अगर बारिश सुपर ओवर पूरा होने से रोकती है या फिर मैच रद्द कर दिया जाता है या कोई परिणाम नहीं निकल पाता है, तो जो टीम अपने दूसरे राउंड ग्रुप में पहले स्थान पर रही होगी, वह फाइनल में पहुंच जाएगी। यानी सुपर-8 के दौरान राउंड ग्रुप में अपने ग्रुप पर टॉप रहने वाली टीम फाइनल खेलेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

आपको बता दें कि टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। भारतीय टीम 5 जून को ये मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच 9 जून को बहुप्रतीक्षित मुकाबला होगा। टीम इंडिया के अगले दो मैच 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा के खिलाफ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ