IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव पर हुई सख्ती से आमने-सामने आए ICC-BCCI, फाइनल से पहले हो गया नया विवाद?

BCCI Challenges ICC Decision On Suryakumar Yadav: आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एक्शन लेते हुए मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है, लेकिन बीसीसीआई को आईसीसी का ये फैसला कुछ रास नहीं आया है। जिसको अब बीसीसीआई ने चैलेंज किया है।

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

विज्ञापन

BCCI Challenges ICC Decision On Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले आईसीसी ने टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव को सजा सुनाई है। जिसको लेकर अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी के फैसले को चुनौती दी है। जिसको देखते हुए अब एशिया कप 2025 फाइनल से पहले बीसीसीआई और आईसीसी आमने-सामने दिखाई दे रही है।

बीसीसीआई ने आईसीसी के फैसले को किया चैलेंज

दरअसल एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 14 सितंबर को खेला गया था। इस मैच में पहले तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, उसके अलावा मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा था कि वे पाकिस्तान पर मिली इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के नाम करना चाहेंगे, बस उनकी ये बात पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को रास नहीं आई और उन्होंने आईसीसी से इसकी शिकायत कर दी।

विज्ञापन

जिसके बाद अब आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने अपना फैसला सुनाते हुए सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है, लेकिन बीसीसीआई को आईसीसी का ये फैसला कुछ खास पसंद नहीं आया। ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी के फैसले को चुनौती दी है।

हारिस रऊफ को भी मिली सजा

सूर्यकुमार यादव के अलावा आईसीसी ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को भी सजा सुनाई है। भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के मैच में हारिस रऊफ ने दर्शकों की तरफ कई भड़काऊ इशारे किए थे। जिसकी बीसीसीआई ने आईसीसी से शिकायत की थी, जिसको लेकर अब आईसीसी ने हारिस रऊफ पर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में अभी तक 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है, वहीं दोनों मैचों के बाद विवाद भी काफी देखने को मिला है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ