IND vs PAK: फाइनल से पहले हारिस रऊफ पर आईसीसी का एक्शन, जानें कितना लगा जुर्माना?

Haris Rauf Fine: एशिया कप 2025 में सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान के मैच के दौरान तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने कई बार दर्शकों की तरफ भड़काऊ इशारे किए थे। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस ने हारिस रऊफ की जमकर क्लास लगाई थी। इसको लेकर बीसीसीआई ने भी आईसीसी से हारिस की शिकायत की थी। जिसपर सुनवाई करते हुए आईसीसी ने हारिस पर जुर्माना लगाया है।

Haris Rauf

Haris Rauf Asia Cup 2025

Haris Rauf Fine: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नीचता देखने को मिली थी, मैच के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने काफी भड़काऊ इशारे किए थे। जिसकी शिकायत भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईसीसी से की थी। जिसपर आज सुनवाई हुई और आईसीसी ने हारिस रऊफ पर जुर्माना लगाने का फैसला किया।

विज्ञापन

आईसीसी ने हारिस रऊफ को पाया दोषी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को आईसीसी आचार संहिता के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया है। खेल को बदनाम करने के लिए उन्हें कड़ी फटकार भी लगाई गई है। जुर्माने की सही राशि का पता नहीं चल पाया है, लेकिन रऊफ की मैच फीस का लगभग 30 फीसदी हिस्सा काट लिया गया है।

विज्ञापन

दरअसल मैच के दौरान हारिस रऊफ ने बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग करने के दौरान दर्शकों की तरफ पहले तो 6-0 का इशारा किया था, वहीं इसके बाद उन्होंने फाइटर जेट उड़ाने और उसको ब्लास्ट करने का इशारा भी किया था, जो खेल की भावना को भड़काने वाला था। इसको लेकर अब फाइनल मैच से पहले हारिस रऊफ को ये सजा मिली है।

विज्ञापन

28 सितंबर को होगा भारत-पाक फाइनल

टीम इंडिया ने अभी तक एशिया कप 2025 में अपने सभी मैच जीते हैं। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों बार टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराया है। अब तीसरी बार एशिया कप 2025 में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। एशिया कप 2025 का फाइनल मैच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ