IND vs PAK: सेना के लिए जज्बा दिखाना कप्तान सूर्या को पड़ा भारी, पाकिस्तान की शिकायत पर ICC ने ठोका भारी जुर्माना

Suryakumar Yadav Fined: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज में मैच हुआ था. टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी और इसके बाद कप्तान सूर्या ने जीत को भारतीय आर्मी को समर्पित किया था. इसी के बाद पीसीबी ने ICC को इसी के खिलाफ शिकायत की थी. इसी वजह से सूर्यकुमार यादव पर अब भारी जुर्माना लग गया है.

Suryakumar Yadav Fined Match Fee

सूर्यकुमार यादव पर लगा भारी जुर्माना

Suryakumar Yadav Fined Match Fee: भारत ने पाकिस्तान को 14 सितंबर 2025 को 7 विकेट से हराया था. मैच के बाद सूर्या ने टीम इंडिया की ये जीत पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए लोगों एवं आर्मी को समर्पित की थी. इसी को लेकर PCB ने सूर्या के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. सेना के लिए जज्बा दिखाना कप्तान सूर्या को अब भारी पड़ा है. ICC ने पाकिस्तान द्वारा की गई शिकायत के बाद अब सूर्या पर जुर्माना ठोक दिया है. इसी का खुलासा पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में किया है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव पर लगा फाइन

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सूर्यकुमार यादव पर आईसीसी ने 30 प्रतिशत मैच फी का जुर्माना लगाया है. एशिया कप के ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान पर जीत के बाद उन्होंने दोनों देशों के बीच मई में बिगड़ी चीजों का जिक्र किया था और शहीदों को जीत समर्पित की थी. इसी वजह से पाकिस्तान ने ICC को शिकायत की और सूर्या को इसी कारण अब भारी जुर्माना लगा है. टूर्नामेंट के आयोजकों ने इस बारे में अब जानकारी साझा की है. सूर्या का बयान एकदम सही था और उसपर पीसीबी ने इतना बड़ा कदम उठाया है, जो हैरान करने वाली बात है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- केएल राहुल-साई सुदर्शन के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, इंडिया ए ने धमाकेदार अंदाज में जीता मैच

हारिस रऊफ पर भी लगा जुर्माना

21 सितंबर 2025 को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था. इसी बीच फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर खड़े हारिस रऊफ ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी थी. उन्होंने फाइटर जेट गिरने का इशारा किया था और 6-0 साइन दिखाया था. इसी वजह से BCCI ने हारिस के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. इसी कारण से रऊफ की भी 30 प्रतिशत मैच फी कट गई है. सूर्या के अलावा उन्हें भी तगड़ा नुकसान हुआ है. बता दें कि गन सेलिब्रेशन के लिए साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच फिर होगा मैच

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होगा. 28 सितंबर को दोनों ही टीमों के बीच भिड़ंत होगी. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज और सुपर 4 मैच में पाकिस्तान को पराजित किया था. उनका दबदबा देखने को मिला है और कुछ ऐसा ही फाइनल में हो सकता है. हर मामले में टीम इंडिया बेहतर है और पाकिस्तान किसी भी तरह भारत को टक्कर नहीं दे सकता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ