Suryakumar Yadav T20I Record: 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. रोहित के रिटायरमेंट के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई. सूर्या ने भी बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने अभी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में झंडे गाड़ रही है.
भारत ने अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया और लगातार चौथी जीत के साथ सुपर-8 में एंट्री मार ली. वहीं, इस जीत के साथ कप्तान सूर्या ने टी20I क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड धवस्त कर दिया.
T20I क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बने सूर्यकुमार यादव
नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रनों का टारगेट दिया था. जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. सूर्या अब 80.85% जीत प्रतिशत के साथ T20I क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने रोहित शर्मा (80.65%) को पीछे छोड़ दिया.
सूर्यकुमार ने अब तक 47 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें टीम ने 38 जीते और सिर्फ 7 हारे. वहीं रोहित की कप्तानी में भारत ने 62 में से 50 मैच जीते थे. वहीं, एमएस धोनी का जीत प्रतिशत 58.33 रहा, जबकि विराट कोहली का 64% था.
T20I इंटरनेशनल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे अच्छा जीत प्रतिशत
सूर्यकुमार यादव – 80.85%
रोहित शर्मा – 80.65%
असगर अफगान – 80.39%
🚨 SURYA YADAV CREATED HISTORY 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 18, 2026
– Suryakumar Yadav now has the Best Win percentage as Captain in T20I International History. 😱 pic.twitter.com/enJ9VjhX8A
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2028 के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 12 टीमों ने किया डायरेक्ट क्वालिफाई, बांग्लादेश को भी मिली जगह
टीम इंडिया के नाम भी दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अब तक काफी शानदार प्रदर्शन किया है और ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंच चुकी है. नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज में जीत हासिल करने के साथ ही टीम इंडिया के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. भारत टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 12 मैच जीतने वाली पहली टीम बन गई है.
भारतीय टीम आखिरी बार 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारी थी. उसके बाद से भारत ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. फैंस को उम्मीद है कि इस बार भी टीम इंडिया बिना कोई मैच हारे ट्रॉफी डिफेंड करने में कामयाब रहेगी और इतिहास रचेगी.










