Cricket News - 2026-04-30T123532.923

IPL 2026: खराब फॉर्म में चल रही मुंबई से हो सकती है 3 खिलाड़ियों की छुट्टी, लिस्ट में जसप्रीत बुमराह-सूर्यकुमार का नाम

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खेमे में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वजह है टीम का लगातार खराब प्रदर्शन करना है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है. अब तक खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 में से 2 जीत हासिल की है. 6 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव हो सकता है. माना जा रहा है कि 3 खिलाड़ियों को लेकर मुंबई का मैनेजमेंट बड़ा बदलाव कर सकती है. सबसे पहले हार्दिक पांड्या से कप्तानी छिनी जा सकती है. उनकी कप्तानी में टीम लगातार 3 सीजन से निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में रोहित शर्मा को कप्तानी फिर से मिल सकती है. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. इन खिलाड़ियों को आगामी मैच से आराम मिल सकता है. सूर्या ने अब तक खेले गए 8 मैच में 20.25 की खराब औसत के साथ 162 रन बनाए हैं. जसप्रीत बुमराह भी लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 8 मैच में 2 विकेट लिए हैं. ऐसे में मुंबई में 3 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ