T20 World Cup 2028 के लिए भारत-पाकिस्तान समेत 12 टीमों ने किया डायरेक्ट क्वालिफाई, बांग्लादेश को भी मिली जगह

T20 World Cup 2028: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ICC ने 2028 में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 12 टीमों के नामों का ऐलान कर दिया है. इसमें भारत-पाकिस्तान के अलावा, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश का नाम भी शामिल है. वहीं, बाकी 8 टीमों का फैसला रीजनल क्वालिफायर राउंड से होगा.

T20 World Cup

T20 World Cup

ICC T20 World Cup 2028: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज के मुकाबले लगभग खत्म हो गए हैं और सुपर-8 के लिए सभी आठ टीमों के नाम तय हो गए हैं. नामीबिया को 102 रनों से हराने के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी. सुपर-8 स्टेज के मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाएंगे और टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल में खेलेगी. वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की तस्वीर साफ होते ही 2028 में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए भी 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी ICC ने गुरुवार को इसका ऐलान कर दिया.

विज्ञापन

T20 World Cup 2028 के लिए 12 टीमों ने किया क्वालिफाई

आईसीसी ने 19 फरवरी (गुरुवार) को 2028 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने वाली 12 टीमों के नामों का ऐलान कर दिया. 2028 टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा, जिसके लिए 12 टीमों ने डायरेक्ट क्वालीफाई कर लिया है. नियम के मुताबिक, जो टीमें 2026 में सुपर-8 में पहुंचीं, उन्हें 2028 के लिए सीधा टिकट मिल गया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड ने जगह बनाई.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की टीम 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में नहीं पहुंच सकी, लेकिन सह-मेजबान होने की वजह से उसे भी डायरेक्ट एंट्री मिल गई. इन 9 टीमों के अलावा, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और आयरलैंड की ICC रैंकिंग के तहत 2028 टी20 वर्ल्ड कप में जगह लगभग पक्की मानी जा रही है. दरअसल, कट-ऑफ डेट से पहले कोई इंटरनेशनल मुकाबले तय नहीं हैं, जिसके कारण रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा इसीलिए इन तीन टीमों का क्वालिफाई करना लगभग तय है.

बाकी 8 टीमें रीजनल क्वालिफायर से करेंगी क्वालिफाई

गौरतलब है कि 2028 के T20 वर्ल्ड कप में भी 20 टीमें हिस्सा लेंगी. 12 टीमों के नाम तय हो गए हैं, लेकिन बाकी 8 टीमें रीजनल क्वालिफायर के जरिए क्वालीफाई करेंगी. बांग्लादेश ने 2026 वर्ल्ड कप से सुरक्षा कारणों का हवाला देकर नाम वापस ले लिया था और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका मिला था. लेकिन इसके बावजूद बांग्लादेश की टीम आईसीसी रैंकिंग के तहत 2028 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: सुपर-8 में पहुंचने के बाद पाकिस्तान टीम को मिला पूर्व कप्तान का साथ, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए ऑटोमैटिक क्वालिफाई करने वाली 12 टीमें

  1. भारत – सुपर 8
  2. पाकिस्तान – सुपर 8
  3. ऑस्ट्रेलिया – को-होस्ट
  4. न्यूजीलैंड – सुपर 8/को-होस्ट
  5. साउथ अफ्रीका – सुपर 8
  6. जिम्बाब्वे – सुपर 8
  7. वेस्टइंडीज – सुपर 8
  8. इंग्लैंड – सुपर 8
  9. श्रीलंका – सुपर 8
  10. बांग्लादेश – ICC रैंकिंग (लगभग तय)
  11. अफगानिस्तान – ICC रैंकिंग (लगभग तय)
  12. आयरलैंड – ICC रैंकिंग (लगभग तय)

ये भी पढ़ें- संन्यास लेने वाला है ऑस्ट्रेलिया का सबसे तूफानी क्रिकेटर! पूर्व कप्तान ने कर दिया बड़ा दावा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ