रिटायरमेंट के बाद WWE में कौन सी भूमिका निभा रहे हैं दिग्गज AJ Styles? एक तस्वीर से हुआ बड़ा खुलासा

WWE Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वो रिटायर हो गए. अब WWE में उनके नए रोल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. आइए आपको बताते हैं कि उन्हें क्या जिम्मेदारी दी गई है.

WWE

एजे स्टाइल्स को लेकर खबर

AJ Styles: कुछ महीने पहले WWE दिग्गज एजे स्टाइल्स ने अपने फैंस का दिल तोड़ा था. उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया. हाल ही में उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल किया गया. इस दौरान उनकी एंट्री देखकर फैंस खुश हो गए थे. स्टाइल्स का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. खैर अब सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि स्टाइल्स WWE में कौन सा रोल आगे निभाने वाले हैं. उनके भूमिका को लेकर एक कंफर्म जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

WWE में एजे स्टाइल्स का रहेगा बड़ा रोल

WWE द्वारा अब NXT ब्रांड को खूब तवज्जो दी जा रही है. इस वजह से ही एक से बढ़कर एक टैलेंट बाहर निकलकर सामने आ रहा है. हाल ही में कुछ NXT स्टार्स ने मेन रोस्टर में एंट्री की है. खैर NXT के युवा रेसलर शॉन लिगेसी ने कंफर्म किया है कि एजे स्टाइल्स का रोल क्या रहेगा. दरअसल उन्होंने स्टाइल्स के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जो इस हफ्ते NXT की है. इससे ये चीज क्लियर होती है कि अब NXT बैकस्टेज में स्टाइल्स का बड़ा रोल है. वो नए रेसलर्स के साथ काम कर उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं. कहीं ना कहीं ये अच्छी बात भी है. WWE ने भी उन्हें अच्छी जिम्मेदारी दी है.

विज्ञापन

Royal Rumble 2026 में किसके साथ हुआ था स्टाइल्स का मैच?

Royal Rumble 2026 में एजे स्टाइल्स का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. मैच में शर्त रखी थी कि अगर स्टाइल्स हारेंगे तो उन्हें रिटायर होना पड़ेगा. दोनों स्टार्स के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा. इस वजह से ही उन्हें रिटायरमेंट भी लेना पड़ा. इसके बाद Raw के एक एपिसोड में उन्हें खास विदाई दी गई थी. वहां पर द अंडरटेकर ने आकर कहा था कि स्टाइल्स को हॉल ऑफ फेम 2026 में शामिल किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ