'हेनरिक क्लासेन को फोन करो…', केविन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका बोर्ड को दी सलाह

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हेनरिक क्लासेन आईपीएल 2026 में छाए हुए हैं. ऐसे में उनकी इंटरनेशनल वापसी को लेकर केविन पीटरसन ने बड़ा बयान दिया है और साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड को खास नसीहत दी है.

Cricket News - 2026-04-30T132043.030

Heinrich Klaasen: आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासेन अपनी दमदार बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं. उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है और वह फिलहाल आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्लासेन ने शानदार 30 गेंदों में 65 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलकर हैदराबाद को जिताया. अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड को खास सलाह दी है. उनका बयान अब चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन ले चुके हैं संन्यास

हेनरिक क्लासेन ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था. हालांकि फाइनल में साउथ अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्लासेन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. अब आईपीएल 2026 में क्लासेन ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को कायल कर लिया है. ऐसे में केविन पीटरसन ने क्लासेन को लेकर साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड से बड़ी मांग कर दी है.

विज्ञापन

केविन पीटरसन ने एक्स पर पोस्ट किया

केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर क्लासेन के बारे में लिखा “साउथ अफ्रीका ने कभी क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं जीता! आज सुबह साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की तरफ से हेनरिक क्लासेन को फोन करके पूछा जाना चाहिए कि क्या वह इंटरनेशनल क्रिकेट में वापस आ सकते हैं और अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप को जीतने की कोशिश में अहम भूमिका निभा सकते हैं.”

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन

अब तक खेले गए 9 मैच में हेनरिक क्लासेन ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने 59.14 की शानदार औसत के साथ 414 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. क्लासेन ने अब तक लगभग सभी टीमों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है और विरोधी टीम के गेंदबाजों की हवा उड़ाई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ