Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

मोहम्मद शमी को मिलने वाली है गुड न्यूज? सामने आई तस्वीर से मिला बड़ा संकेत

Mohammed Shami Good News: मोहम्मद शमी फिलहाल बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी 2025-26 में भाग ले रहे हैं. हालांकि 9 फरवरी को शमी ने नेशनल सिलेक्टर से काफी देर तक मैदान पर बात की, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 9, 2026 19:37

Mohammed Shami Good News: मोहम्मद शमी इन दिनों भारतीय टीम से दूर चल रहे हैं. भारत के लिए आखिरी मुकाबला उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. लगभग एक साल से वह टीम इंडिया दूर हैं. हालांकि मोहम्मद शमी इन दिनों बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, जहां पर तेज गेंदबाज ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि अब शमी को गुड न्यूज मिल सकती है. सामने आई तस्वीर से बड़ा संकेत मिला है.

शमी के लिए आ सकती है गुड न्यूज

6 फरवरी से आंध्र प्रदेश और बंगाल के बीच रणजी ट्रॉफी क्वाटर्रफाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन सेंट्रल जोन के सिलेक्टर और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह भी पहुंचे थे. चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद आरपी सिंह और मोहम्मद शमी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. सामने आई तस्वीर से संकेत मिल रहे हैं कि शमी की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच फिट हुआ टीम इंडिया का स्टार ऑलराउंडर, VIDEO डालकर फैंस को दी खुशखबरी

मोहम्मद शमी ने ठोका अर्धशतक

मोहम्मद शमी ने इस मैच में बल्ले के साथ रंग जमाया. उन्होंने 33 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इससे पहले मैच में शमी ने सर्विसेज के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था. इसके अलावा शमी ने बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन किया था. वह लगातर घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

270 रनों से पीछे है बंगाल

आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 88.4 ओवर में 295 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बंगाल ने 629 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बंगाल की ओर से सुदीप कुमार ने 299 रनों की पारी खेली. वहीं, दूसरी पारी में आंध्र 24 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना चुकी है. आंध्र 270 रनों से फिलहाल मैच में पीछे है.

First published on: Feb 09, 2026 07:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.