Badminton Asia Championship: फाइनल में हारकर भी आयुष शेट्टी ने रचा इतिहास, 61 सालों में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी

Badminton Asia Championship: भारतीय शटलर आयुष शेट्टी को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के फाइनल में चीन के वर्ल्ड नंबर-2 के खिलाड़ी शि युकी के खिलाफ सीधे गेम में हार के साथ सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. हालांकि, इस हार के बावजूद वह इस टूर्नामेंट में इतिहास रचने में कामयाब रहे.

Ayush Shetty

Ayush Shetty

Badminton Asia Championship: चीन में चल रही एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में 20 साल के भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी को निराशा हाथ लगी. फाइनल में आयुष का मुकाबला वर्ल्ड चैंपियन चीन के शी यूकी से हुआ, जहां उन्हें लगातार दो सेटों में 8-21, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा. यह खिताबी मुकाबला सिर्फ 42 मिनट में खत्म हो गया. इसी के साथ भारत का 1965 के बाद मेंस सिंगल्स में बैडमिंटन एशिया चैंपियन बनने का सपना टूट गया. हालांकि, आयुष ने सिल्वर मेडल जीता और इस हार के बावजूद इतिहास रचने में कामयाब रहे.

विज्ञापन

फाइनल में आयुष शेट्टी को मिली हार

एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले में आयुष शेट्टी पर दोनों सेट में शी यूकी पूरी तरह हावी रहे. शी यूकी ने पहला सेट 21-8 से एकतरफा अंदाज में जीता. वहीं, दूसरे सेट में आयुष ने शुरुआत अच्छी की और एस समय 5-2 से बढ़त भी हासिल कर ली थी. लेकिन बाद में 30 साल के चीन के खिलाड़ी ने वापसी करते हुए इसे 21-10 से अपने नाम कर लिया. इस हार के साथ आयुष को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘हम तस्वीरें और वीडियो…’, डग आउट में फोन चलाने वाले मामले पर सामने आया BCCI सचिव का बयान

61 साल बाद मेडल जीतकर रचा इतिहास

हालांकि, फाइनल में हारने के बावजूद आयुष शेट्टी के लिए यह टूर्नामेंट ऐतिहासिक रहा. आयुष पिछले 61 सालों में पहले ऐसे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचकर मेडल जीता है. ओवरऑल वह सिर्फ दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है. इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने गोल्ड जीता था.

गौरतलब है कि 25वीं रैंकिंग पर काबिज आयुष ने इस टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सबसे पहले क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर 4 जोनाथन क्रिस्टी को हराया और सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 1 कुनलावत वितिदसर्न को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ