---विज्ञापन---

खेल

RCB vs GT Highlights: आरसीबी ने गुजरात को 5 विकेट से हराया, सुदर्शन के शतक पर भारी पड़ा कोहली का अर्धशतक

RCB vs GT Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से मात दी. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 206 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आरसीबी की टीम ने 7 गेंद शेष रहते ही हासिल कर मैच जीत लिया.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 24, 2026 23:20
RCB vs GT IPL 2026
RCB vs GT IPL 2026

IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans Highlights: आईपीएल 2026 का 34वां मुकाबला शुक्रवार (24 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 206 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब आरसीबी की टीम ने 18.5 ओवर में ही 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. RCB के लिए विराट कोहली ने शानदार अर्धशतक जड़ा और 44 गेंदों पर 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कोहली के अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने भी 27 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली. आखिर में क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर टीम जीत पक्की कर दी. वहीं, गुजरात की ओर से राशिद खान ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट पर 2025 रन बनाए. टीम के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा और 58 गेंदों पर 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अपनाी पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के लगाए. सुदर्शन के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन और जोस बटलर ने 25 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर 23 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया. यह आरसीबी की 7 मैचों में 5वीं जीत है और इस जीत के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात की 7 मैचों में चौथी हार के साथ टेबल में 7वें स्थान पर बनी हुई है.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
23:03 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 206 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे आरसीबी की टीम ने 18.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. आरसीबी के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों पर 81 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कोहली के अलावा, देवदत्त पडिक्कल ने 27 गेंदों पर 55 रन बनाए. आखिर में क्रुणाल पांड्या ने 12 गेंदों पर नाबाद 23 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. वहीं, गुजरात की ओर से राशिद खान ने 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया.

22:48 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

16वे ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार के रूप में पांचवां झटका लगा. पाटीदार सिर्फ 8 रन बनाकर मानव सुथार की गेंद पर आउट हुए.

22:45 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका

15वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को चौथा झटका लगा. जितेश शर्मा सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

22:35 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा. कोहली 44 गेंदों पर 81 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हो गए. 13.4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 154 रन है.

22:31 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: देवदत्त पडिक्कल लौटे पवेलियन

13वें ओवर की 5वीं गेंद पर आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा. पडिक्कल 27 गेंदों पर 55 रन बनाकर राशिद खान की गेंद पर आउट हो गए. फिलहाल विराट कोहली 40 गेंदों पर 69 रन बनाकर खेल रहे हैं.

22:22 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: विराट कोहली ने जड़ा शानदार अर्धशतक

देवदत्त पडिक्कल के बाद विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. कोहली ने 30 गेंदों में 6 चौके और दो छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.

22:19 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

गुजरात के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. पडिक्कल ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया. 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 118 रन है.

22:15 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी के 100 रन पूरे

आरसीबी ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 102 रन है.

22:08 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: विराट कोहली ने पूरे किए 300 छक्के

पारी के 8वें ओवर में विराट कोहली ने एक शानदार छक्का लगाकर आईपीएल अपने 300 छक्के पूरे कर लिए. उनसे पहले क्रिस गेल और रोहित शर्मा ये कारनाम कर चुके हैं.

22:03 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने पावरप्ले में बनाए 57 रन

आरसीबी ने पावरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं. फिलहाल विराट कोहली 22 रन और देवदत्त पडीक्कल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:46 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को जैकब बेथेल के रूप में पहला झटका लगा. बेथेल 10 गेंदों पर 14 रबन बनाकर मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट पर 26 रन है.

21:32 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी के लिए विराट कोहली और जैकब बेथेल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

21:17 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने दिया 206 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आरसीबी के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात कीटीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 2025 रन बनाए. टीम के लिए साई सुदर्शन ने शानदार शतकिय पारी खेली और 58 गेंदों पर 100 रन बनाए. सुदर्शन के अलावा, कप्तान शुभमन गिल ने 32 रन और जोस बटलर ने 25 रन बनाए, जबकि जेसन होल्डर 23 रन और वॉशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, आरसीबी की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 1-1 विकेट हासिल किया.

21:02 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा तीसरा झटका

18वें ओवर की चौथी गेंद पर गुजरात को जोस बटलर के रूप में तीसरा झटका लगा. बटलर 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए. 18 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 3 विकेट पर 179 रन है.

20:49 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: साई सुदर्शन लौटे पवेलियन

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर गुजरात को साई सुदर्शन के रूप में दूसरा झटका लगा. सुदर्शन 58 गेंदों पर 100 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 170 रन है.

20:41 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार शतक

RCB के खिलाफ साई सुदर्शन ने शानदार शतक जड़ा दिया है. सुदर्शन ने 57 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 5 छक्के जड़े.

20:31 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात को लगा पहला झटका

13वें ओवर की चौथी गेंद पर आखिरकार आरसीबी को पहली सफलता मिली. गुजरात को कप्तान शुभमन गिल के रूप में पहला झटका लगा. गिल 24 गेंदों पर 32 रन बनाकर सुयश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

20:19 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात का स्कोर 100 के पार

गुजरात ने शुरुआती 10 ओवर में बिना किसी नुकसान 104 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 78 रन और शुभमन गिल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. आरसीबी को अब भी पहले विकेट की तलाश है.

20:04 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: साई सुदर्शन ने जड़ा शानदार अर्धशतक

RCB के खिलाफ साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. सुदर्शन ने 33 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. फिलहाल शुभमन गिल 11 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:57 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात ने पावरप्ले में बनाए 57 रन

गुजरात ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 57 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 46 रन और शुभमन गिल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:47 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात की शानदार शुरुआत

RCB के खिलाफ गुजरात ने अच्छी शुरुआत की है और 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 20 रन बना लिए हैं. फिलहाल साई सुदर्शन 17 रन और शुभमन गिल एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:32 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. गुजरात के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

19:24 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर.

19:08 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

19:08 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार.

19:06 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

आरसीबी ने फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को टीम में जगह दी, जबकि गुजरात ने दो बदलाव करते हुए जेसन होल्डर और मानव सुथार को प्लेइंग 11 में शामिल किया है.

19:02 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने जीता टॉस

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

18:55 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

RCB vs GT मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद 7.30 बजे शुरू होगा.

18:53 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: विराट कोहली पर रहेगी सबकी नजरें

इस मैच में सबकी नजरें शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली पर रहेगी. कोहली इस सीजन अब तक खेले 6 मैचों में 49.40 की औसत से 247 रन ठोक चुके हैं, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल हैं. वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने से सिर्फ एक सिक्स ही दूर हैं.

18:34 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, साई किशोर/मानव सुथार.इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.

18:30 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर – रसिख सलाम डार.

18:08 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: 7वें नंबर पर गुजरात टाइटंस

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस भी इस सीजन अब तक 6 मैच खेले चुकी है, जिसमें 3 जीते और 3 हारे हैं. गुजरात की टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है. गुजरात को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 99 रनों से हार झेलनी पड़ी थी.

17:55 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी आरसीबी

रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन अच्छी लय में नजर आ रही है और अब तक खेले 6 मैचों में से 4 जीते और 2 हारे हैं. आरसीबी फिलहाल 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है. हालांकि, पिछले मैच में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी. ऐसे में आरसीबी की टीम GT को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.

17:42 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो मुकाबला बराबरी का नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 6 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें RCB ने 3 मैच जीते हैं और GT ने भी 3 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

17:30 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: गुजरात टाइटंस की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन.

17:29 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

17:22 (IST) 24 Apr 2026
RCB vs GT IPL 2026 Live Score: आज आरसीबी से भिड़ेगी गुजरात की टीम

आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में आज (24 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात टाइटंस की चुनौती होगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा. दोनों टीमों को अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

First published on: Apr 24, 2026 05:19 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.