गुजरात टाइटंस: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु.
चेन्नई सुपर किंग्स: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट.
---विज्ञापन---

IPL 2026, Chennai Super Kings vs Gujarat Titans Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले आज यानी रविवार, 26 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने हैं. गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है.
दोनों ही टीमों ने अब तक 7-7 मैच खेले हैं, जिनमें से 3-3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है और उनके पास 6-6 अंक हैं. पॉइंट्स टेबल में चेन्नई बेहतर नेट रन रेट के चलते 5वें स्थान पर है, जबकि गुजरात उतने ही अंक के साथ 7वें नंबर पर मौजूद है. इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम टेबल में मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी. दोनों टीमें अच्छी लय में नजर आ रही हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद है.
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 का 37वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैलन पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच पर आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. मौजूदा समय में यह पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल मानी जाती है और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं. ऐसे में चेन्नई और गुजरात के बीच मुकाबला भी हाई-स्कोरिंग हो सकता है. पहली पारी के दौरान पिच को सूखा बना सकती है, जिससे स्पिनर्स को बेहतर ग्रिप और टर्न मिल सकता है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होती जाएगी और गेंद बल्ले पर रुककर आएगी, जिससे लक्ष्य का पीछा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
वहीं, मौसम की बात करें तो मैच वाले दिन चेन्नई की तेज गर्मी रहने वाली है, जहां तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. हालांकि, मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.
इम्पैक्ट प्लेयर – कार्तिक शर्मा.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला बराबरी का नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं. ऐसे में आज भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
गुजरात टाइटंस: राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु.
चेन्नई सुपर किंग्स: सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैथ्यू शॉर्ट.
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह.
इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है. गुजरात ने अरशद खान को मौका दिया है, जबकि चेन्नई ने उर्विल पटेल को टीम में शामिल किया है.
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
CSK vs GT मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 3 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद यानी 3.30 बजे शुरू होगा.
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने भी इस सीजन अब तक खेले 7 मैचों में तीन ही जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. गुजरात की टीम फिलहाल 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर मौजूद है.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम ने दमदार वापसी की है. सीएसके ने अब तक आईपीएल में 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है, जबकि 4 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. चेन्नई की टीम फिलहाल 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है.
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णाइम्पैक्ट प्लेयर – राहुल तेवतिया.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी.इम्पैक्ट प्लेयर – कार्तिक शर्मा.
CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस सीजन अभी तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. ऐसे में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं और आज ऐसे में वह आज के मैच में नहीं खेलेंगे. यानी CSK बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दोनों टीमों ने बराबर 4-4 मैच जीते हैं.
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइजन, इशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा.
संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़कारी फाउल्केस, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष.
आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में आज (26 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर गुजरात टाइटंस से होगी. यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अच्छी लय में नजर आ रही हैं और अब तक खेले 7 मैचों में 3-3 जीत हासिल की हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।