WWE में Roman Reigns के फ्यूचर को लेकर Triple H का बड़ा खुलासा, फैंस के लिए आई खुशखबरी

WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की. अब उन्हें जेकब फाटू की चुनौती मिल सकती है. खैर ट्रिपल एच ने रेंस को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बयान

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 के बाद से रोमन रेंस छाए हुए हैं. वहां पर रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हासिल की. रेंस और पंक के बीच तगड़ा मैच हुआ था. पंक अंत में थक गए थे और इसका फायदा रेंस ने उठाया. रेंस ने उन्हें दो स्पीयर लगाए और पिन करते हुए जीत हासिल कर ली. सबसे बड़ी बात है कि रेंस अब अगले तीन-चार महीने तक एक्विट रहने वाले हैं. मेगा इवेंट के बाद उन्होंने ये बात खुद कही थी. खैर अब ट्रिपल एच ने रेंस के फ्यूचर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने दिया बड़ा बयान

WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट 9 मई को बैकलैश 2026 होने वाला है. टेम्पा में होने वाले इस शो की तैयारियां अभी से शुरू कर दी गई हैं. कुछ तगड़े संभावित मैच वहां पर देखने को मिल सकते हैं. फैंस के लिए अच्छी बात है कि इस इवेंट का हिस्सा रोमन रेंस भी बनने वाले हैं. ट्रिपल एच ने खुद इसका ऐलान कर दिया है. उन्होंने बैकलैश का पोस्टर जारी किया. द गेम ने कहा, “ओटीसी टेम्बा, फ्लोरिडा में वापसी कर रहे हैं. WWE बैकलैश का सीधा प्रसारण बेंचमार्क एरीना से दो हफ्ते बाद होगा”. ट्रिपल एच ने ये कंफर्म कर दिया है कि आगामी शो में ट्रिपल एच का जलवा देखने को मिलेगा. इस खबर से कहीं ना कहीं फैंस भी खुश होंगे.

विज्ञापन

बैकलैश 2026 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?

Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस और द उसोज़ का सैगमेंट हुआ. वहां पर जेकब फाटू ने एंट्री की. फाटू ने कहा कि वो रेंस को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए बैकलैश में चुनौती देंगे. रेंस ने कहा कि फाटू को पहले खुद को साबित करना होगा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में फाटू ने अकेले ही MFT ग्रुप का बुरा हाल कर दिया. अब अगले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में रेंस और फाटू के मैच का ऑफिशियल ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ