IPL 2026: DC फैंस के लिए बड़ी राहत, अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लुंगी एनगिडी, अगला मैच खेलने पर छाया संकट!

Lungi Ngidi Injury Update: IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्टार गेंदबाज लुंगी एनगिडी को गंभीर रूप से चोट आई. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. अब उन्हें लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

Lungi Ngidi Injury Update

लुंगी एनगिडी की चोट पर अपडेट

Lungi Ngidi Injury Update: IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच के दौरान एक चौंकाने वाला हादसा देखने को मिला. लुंगी एनगिडी को फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोट लगी थी और इसी वजह से उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया था. दिल्ली कैपिटल्स के सभी फैंस लुंगी की चोट को लेकर चिंतित थे लेकिन अब उन्हें लेकर एक सकारात्मक अपडेट सामने आया है. लुंगी अब अस्पताल से दोबारा टीम होटल पहुंच चुके हैं लेकिन उनके अगले मैच का हिस्सा बनने पर संकट बना हुआ है.

विज्ञापन

कब चोटिल हुए लुंगी एनगिडी?

DC vs PBKS मैच की दूसरी पारी में लुंगी एनगिडी को चोट आई. अक्षर पटेल तीसरा ओवर डालने आए और PBKS के प्रियांश आर्या ने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. इसी बीच कैच पकड़ने के प्रयास में लुंगी एनगिडी ने संतुलन खो दिया और वो सिर के बल गिर गए. इसी वजह से 10 मिनट तक मैच रुका रहा और एनगिडी को अस्पताल में भर्ती किया गया.

विज्ञापन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लुंगी एनगिडी

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक लुंगी एनगिडी की अस्पताल से छुट्टी हो गई है और वो अब टीम होटल पहुंच चुके हैं. एक सोर्स ने बताया, ‘लुंगी एनगिडी की हालत ठीक है और अब वो नई दिल्ली में मौजूद DC के टीम होटल में लौट चुके हैं. उनका अस्पताल से डिस्चार्ज होना और टीम होटल पहुंचना यह संकेत देता है कि उनकी हालत में सुधार है. फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम की उन पर नजर होगी.’

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से छिनी ऑरेंज कैप, विराट कोहली को हुआ तगड़ा नुकसान! देखें टॉप 5 लिस्ट

विज्ञापन

DC ने दिया बड़ा अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने लुंगी एनगिडी की चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया. उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मुझे लगता है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है. हम जल्द ही अपडेट दे देंगे लेकिन अभी के लिए कुछ भी सीरियस नजर नहीं आ रहा है.’ रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के अध्यक्ष और सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने अस्पताल जाकर साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज से मुलाकात की थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ