---विज्ञापन---

RR vs SRH: अभिषेक-ईशान के आगे फीकी पड़ी वैभव सूर्यवंशी की सेंचुरी, हैदराबाद की धमाकेदार जीत

Rajasthan Royals vs Sunrisers Hyderabad: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक हाई वोल्टेज टक्कर देखने को मिली जिसमें मेजबान/मेहमान टीम ने बाजी मार ली. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार सेंचुरी देखने को मिली, लेकिन अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच शतकीय साझेदारी ने उसे फीका कर दिया.

Sunrisers Hyderabad Beat Rajasthan Royals By 5 Wickets: जयपुर के ऐतिहासिक सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक जबरदस्त मुकाबले का गवाह बना. वैभव सूर्यवंशी ने जहां अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक लगाया, वहीं अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तेज फिफ्टी ने एसआरएच के फेवर में मोड़ लिया. 5 विकेट की इस जीत के साथ ऑरेंज आर्मी के 10 अंक हो गए हैं, और वो प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, वहीं आरआर एक पायदान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है.

राजस्थान की शानदार बैटिंग

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मेजबान टीम की तरफ से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे. जायसवाल महज 10 रन के निजी स्कोर पर ईशान मलिंगा के शिकार बने, तीसरे नंबर पर आए ध्रुव जुरेल ने ताबड़तोड़ रन बनाना शुरू कर दिया, नीतीश कुमार रेड्डी के ओवर में आउट होने से पहले उन्होंने 35 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रन की पारी खेली.

---विज्ञापन---

वैभव की धमाकेदार सेंचुरी

वैभव सूर्यवंशी काफी देर तक क्रीज पर डटे रहे, उन्होंने पहले तो 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, फिर 36 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक भी बना बना लिया. उन्होंने साकिब हुसैन की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट होने से पहले 37 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से शानदर 103 रन बनाए, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 278.37 रहा.

हैदराबाद को 229 रनों का लक्ष्य

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स के रनों की स्पीड धीमी हो गई, क्योंकि कप्तान रियान पराग सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए. हालांकि डोनोवाल फरेरा ने 16 गेंदों में 33 रन बनाकर थोड़ी तेजी लाई, लेकिन बाकी बल्लेबाजों ने ज्यादा योगदान नहीं दिया जिसके कारण आरआर ने 20 ओवर में 228/6 का स्कोर बनाया. गेंदबाजी की बात करें तो ईशान मलिंगा ने 2 विकेट हासिल किए, इसके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, पैट कमिंस और नीतीश कुमार रेड्डी को 1-1 विकेट हासिल हुए.

---विज्ञापन---

अभिषेक-ईशान ने दिलाई जीत

229 रनों का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत थोड़ी अच्छी नहीं रही, उनके ओपनर ट्रैविस हेड ने जोफ्रा आर्चर ने महज 6 रन के निजी स्कोर पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच आउट करा दिया. हालांकि इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच 132 रनों की अहम पार्टनरशिप हुई, लेकिन फिर अभिषेक 29 गेंदों में 57 और ईशान 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों में 36 रन बनाकर अहम रन जोड़े. 18वें ओवर में हेनरिच क्लासेन 29 रन बनाकर ब्रिजेश शर्मा के शिकार बने, लेकिन 18.3 ओवर में एसआरएच ने 5 विकेट खोकर 229 रन बना लिए और जीत का परचम लहरा दिया.

First published on: Apr 25, 2026 11:33 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वो स्पोर्ट्स की खबरें लिखते हैं. हालांकि उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है. 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत करने के बाद, वो दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola