Brock Lesnar के बाद अब इस पूर्व WWE रेसलर ने किया संन्यास का ऐलान, 25 साल के शानदार करियर का जल्द होगा अंत

हाल ही में WWE रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिटायरमेंट ले लिया है. अब एक और पूर्व WWE स्टार ने संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ी बात का खुलासा किया है.

WWE

पूर्व WWE स्टार का बड़ा बयान

Former WWE Star: WWE और रेसलिंग वर्ल्ड में मौजूदा समय में कई चीजें चल रही हैं. फैंस इसका पूरा मजा ले रहे हैं. इस बीच एक पूर्व WWE और AEW स्टार मर्सिडीज मार्टिनेज ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. उनका कहना है कि 2026 में वो इन-रिंग एक्शन में अंतिम बार नज़र आएंगी. उनकी इस बात से जरूर फैंस का दिल टूटा होगा. 45 साल की मार्टिनेज ने कई प्रमोशन में काम करके सभी की वाहवाही लूटी है. उन्होंने हर जगह अपना नाम कमाया. अब उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला लिया है. वो अपने 25 साल के शानदार करियर को खत्म करना चाहती हैं.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार मर्सिडीज मार्टिनेज ने क्या कहा?

मर्सिडीज मार्टिनेज ने हाल ही में कहा कि वो फुल-टाइम रेसलिंग से संन्यास लेने वाली हैं. Grue Rume शो को हाल ही में मार्टिनेज ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा, “हर कोई कहता है कि रिटायरमेंट है, लेकिन इस बिजनेस में हम कभी रिटायर नहीं होते हैं. इस वजह से मैं ये क्लियर करना चाहती हूं कि ये मेरा बतौर फुल टाइम एक्टिव रेसलर के रूप में आखिरी साल है. इसका मतलब है कि मैं लगातार बिजी नहीं रहूंगी. अब मेरी बॉडी इस चीज को सहन नहीं कर सकती है. लगातार हफ्ते काम करना मुश्किल है. मैं 45 साल की हो गई हूं. मेरी बॉडी अब कह रही है कि बस हो गया. मैंने अपने लक्ष्य से बहुत ज्यादा हासिल कर लिया है. मुझे अब कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: संन्यास के बाद भी नहीं खलेगी Brock Lesnar की कमी! ये 5 स्टार्स बन सकते हैं WWE के अगले ‘द बीस्ट’

हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास

हाल ही में रेसलमेनिया 42 का आयोजन हुआ था. वहां पर नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच में 5 मिनट के अंदर ही फेमी ने लैसनर को हरा दिया. फेमी ने पूरी दुनिया को चौंका दिया. लैसनर ने हार के बाद अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को गले लगाया. लैसनर ने बता दिया कि वो अब रिटायरमेंट ले रहे हैं. लैसनर शायद अब इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ