Hardik Pandya
विज्ञापन

IPL 2026 के बीच में क्या हार्दिक पांड्या की छिन जाएगी कप्तानी? जानिए वायरल पोस्ट की सच्चाई

IPL 2026: 3 सीजन खराब प्रदर्शन करने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया. जिसके बाद हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई. पांड्या की कप्तानी में भी 3 सीजन अब खराब हो चुके हैं. ऐसे में अब उन्हें भी हटाने की चर्चा बहुत तेज हो गई है.

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 में बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही है. फ्रेंचाइजी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में नीचे नजर आ रही है. ऐसे में टीम के प्रदर्शन के साथ ही साथ कप्तान पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को जल्द ही मिड सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाया जा सकता है. हालांकि इस वायरल पोस्ट के बारे में अब चर्चा बहुत ही तेज हो गई है.  

हार्दिक पांड्या की क्या छिन जाएगी कप्तानी? 

मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन अब टीम के लिए मुसीबत बन गया है. हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाए जाने की बात हो रही है. हालांकि ऐसा बहुत ही मुश्किल नजर आता है. मुंबई इंडियंस की टीम पूरे सीजन हार्दिक पांड्या को मौका दे सकती है. हालांकि सीजन खत्म होने के बाद उन्हें कप्तानी से हटाया जा सकता है. अगले सीजन में तिलक वर्मा को कप्तान बनाया जा सकता है. तिलक की उम्र देखते हुए फ्रेंचाइजी भविष्य को लेकर बड़ा फैसला कर सकती है. सूर्या खराब प्रदर्शन के कारण फिलहाल इस रेस से बाहर नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ