Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

RCB vs DC Live Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन, बेंगलुरु का लगा पहला झटका

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Score: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला आज (18 अप्रैल) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 18, 2026 16:04 IST
IPL 2026 RCB vs DC Live Score
IPL 2026 RCB vs DC Live Score

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में आज यानी शनिवार,18 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. एक तरफ आरसीबी की टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है, तो दूसरी तरफ दिल्ली को लगातार पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. रजत पाटीदार की कप्तानी वाली बेंगलुरु की टीम ने अब तक खेले 5 मैचों में 4 जीत दर्ज की और 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. वहीं, अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम ने 4 मैचों में से 2 जीते और दो हारे हैं. दिल्ली की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद हैं.

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 का 26वां मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

---विज्ञापन---

RCB vs Delhi Capitals IPL 2026: मौसम और पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच नंबर 7 पर खेला जाएगा. इसी पिच पर इस सीजन का पहला मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. इस पिच पर घास अधिक रहने की संभावना है. मौसम की बात करें तो बेंगलुरु में काफी गर्मी रहेगी और तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

Royal Challengers Bengaluru vs DC IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड/जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख डार.
इम्पैक्ट प्लेयर- रोमारियो शेफर्ड.

---विज्ञापन---

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

RCB vs DC IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो RCB का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 20 मुकाबले आरसीबी ने जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच अपने नाम किए हैं.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

16:04 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने पावरप्ले में बनाए 59 रन

आरसीबी ने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाए. पावरप्ले में विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट हुए.

15:59 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

छठे ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी को विराट कोहली के रूप में पहला झटका लगा. कोहली 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर लुंगी एनगिडी की गेंद पर आउट हो गए. बेंगलुरु ने 52 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया है. नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

15:49 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु की अच्छी शुरुआत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 27 रन बना लिए हैं. फिलहाल फिल साल्ट 10 और विराट कोहली 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:32 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. विराट कोहली और फिल साल्ट पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज आकिब नबी डार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

15:31 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी का 100वां मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह एक ऐतिहासिक मैच है, क्योंकि आरसीबी की टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज अपना 100वां मैच खेल रही है. आईपीएल की शुरुआत 18 अप्रैल 2008 को चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही हुई थी.

15:09 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

दिल्ली कैपिटल्स: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नितीश राणा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल.

15:07 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

15:07 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड.

15:03 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

14:58 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 3 बजे टॉस होगा. टॉस के आधे घंटे बाद मैच 3.30 बजे शुरू होगा.

14:56 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

बेंगलुरु में फिलहाम मौसम बिल्कुल साफ है. हालांकि, मैच के दौरान काफी गर्मी रहेगी और तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है.

14:53 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: विराट कोहली पर बड़ा अपडेट

विराट कोहली बीमारी और घुटने की दिक्कत के कारण पिछले दो मैचों में फील्डिंग नहीं कर पाए थे. हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले उन्होंने पूरा बैटिंग सेशन करने के बाद हल्की फील्डिंग प्रैक्टिस जरूर की, लेकिन आरसीबी शायद कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगी और उन्हें एक और मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर ही इस्तेमाल कर सकती है.

14:47 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आज ग्रीन जर्सी में उतरेगी आरसीबी

SRH के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी की टीम ग्रीन जर्सी में उतरेगी. ग्रीन जर्सी में बेंगलुरु की टीम के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उसे 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि 8 में हार का सामना करना पड़ा है.

14:39 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी. नटराजन, मुकेश कुमार.इम्पैक्ट प्लेयर- आशुतोष शर्मा.

14:35 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड/जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख डार. इम्पैक्ट प्लेयर- रोमारियो शेफर्ड.

14:32 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो RCB का दबदबा साफ दिखाई देता है. आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 32 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 20 में आरसीबी को जीत मिली है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

14:27 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, माधव तिवारी.

14:26 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, सात्विक देसवाल.

14:25 (IST) 18 Apr 2026
RCB vs DC IPL 2026 Live Score: आज बेंगलुरु और दिल्ली में होगी कड़ी टक्कर

आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में आज (18 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. एक तरफ आरसीबी की टीम लगातार दो मैच जीतकर आ रही है, तो दूसरी तरफ दिल्ली को लगातार पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

First published on: Apr 18, 2026 02:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.