IPL 2026: SRH फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, टीम में शामिल हुआ मुंबई इंडियंस का पूर्व तेज गेंदबाज

Gerald Coetzee: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के स्क्वाड में बड़ा बदलाव हुआ है. कुछ दिनों पहले डेविड पैन चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. SRH ने अब उनकी जगह मुंबई इंडियंस के एक पूर्व तेज गेंदबाज को स्क्वाड में शामिल किया है.

Gerald Coetzee IPL 2026

SRH की टीम में बड़ा बदलाव

Gerald Coetzee in SRH: IPL 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. कुछ दिनों पहले उनके स्टार तेज गेंदबाज डेविड पैन को चोट लगी थी और इसी कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. सनराइजर्स हैदराबाद को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश थी और अब उन्होंने CSK के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस के पूर्व तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी को अपने स्क्वाड में शामिल कर लिया है.

विज्ञापन

SRH की टीम में हुआ बड़ा बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक रूप से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए बताया है कि गेराल्ड कोएट्जी उनके स्क्वाड से जुड़ गए हैं. कुछ दिनों पहले डेविड पैन को टखने में चोट आई थी. इसी वजह से वो पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए. उन्होंने SRH के लिए दो मैच खेले थे और दो विकेट झटकने में सफल हुए थे. हालांकि, अब वो आगे नहीं खेल पाएंगे और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड SRH के अटैक का हिस्सा बन चुके हैं.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस से खेल चुके हैं गेराल्ड

गेराल्ड कोएट्जी को IPL खेलने का अनुभव है. वो मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. अब तक IPL में उन्होंने कुल 14 मैच खेले हैं, जिसमें वो 15 विकेट झटकने में सफल हुए हैं. कोएट्जी साउथ अफ्रीका के लिए अब तक 4 टेस्ट, 14 वनडे और 18 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 67 विकेट झटके हैं. उनका टी20 में रिकॉर्ड काफी अच्छा है और वो SRH की गेंदबाजी को मजबूती प्रदान कर सकते हैं.

विज्ञापन

गेराल्ड कोएट्जी को मिलेंगे कितने रुपये?

गेराल्ड कोएट्जी IPL 2026 में 2 करोड़ रुपये में SRH की टीम का हिस्सा बने हैं. डेविड पैन की कीमत 2 करोड़ थी और इसी कीमत पर गेराल्ड ने उन्हें रिप्लेस किया है. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के रूप में डेविड पैन को टीम में शामिल किया था लेकिन दो मैच खेलने के बाद वो भी चोटिल हो गए. अब देखना होगा कि कोएट्जी SRH के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ