WWE WrestleMania 42 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? 13 मैचों में मचेगा खूब बवाल

WWE WrestleMania 42 बहुत धमाकेदार होने वाला है. फैंस को बड़े मैच देखने को मिलेंगे. कंपनी के टॉप स्टार्स अपने एक्शन से मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. आइए आपको इस शो से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान करते हैं.

WWE

WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब कुछ ही वक्त बचा हुआ है. फैंस को 18 और 19 अप्रैल (भारत में 19 और 20 अप्रैल) को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. 2026 का ये सबसे बड़ा पीएलई होगा. WrestleMania का इस बार 42वां संस्करण फैंस को दिखेगा. इस शो में Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेने वाले हैं. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का बवाल भी देखने को मिलेगा. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि फैंस को बड़े सरप्राइज मिलेंगे. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकता है. खैर हम आपको WrestleMania 42 के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?

WrestleMania 42 को शानदार बनाने के लिए WWE पूरी तरह से तैयार है. इस इवेंट से नई कहानियों की शुरुआत होगी. आपको बता दें भारत में WrestleMania 42 नाइट-1 को रविवार 19 अप्रैल को सुबह 3.30 बजे से लाइव देखा जा सकता है. मेन शो की शुरुआत 4.30 बजे से होगी. वहीं WrestleMania 42 नाइट-2 की शुरुआत सोमवार 20 अप्रैल सुबह 3.30 बजे से होगी. ये प्रीमियम लाइव इवेंट भारत में नेटफ्लिक्स पर आएगा. WrestleMania 42 का लुत्फ उठाने के लिए भारतीय फैंस को थोड़ा बहुत नींद खराब करनी पड़ेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘WrestleMania में खेल खत्म हो जाएगा’, Roman Reigns ने मेगा इवेंट से पहले WWE चैंपियन को दी धमकी

WWE WrestleMania 42 में होंगे बड़े मुकाबले

WrestleMania 42 में बड़े मुकाबले इस बार तय किए गए हैं. कंपनी ने दोनों दिन 13 मैच रखे हैं. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मैच होंगे. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं नाइट-2 के मेन इवेंट में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इन दोनों मैचों पर सभी की नजरें टिकी हैं. ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ तय हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ