2026 Hall of Fame सेरेमनी में गूंजा WWE के मालिक Vince McMahon का नाम, फैंस ने लगाए थैंक यू के नारे

2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया गया. इस दौरान उनका पूरा परिवार वहां पर मौजूद था. स्टेफनी ने विंस मैकमैहन का नाम भी लिया. उनका नाम सुनकर फैंस ने खुश होकर जोरदार प्रतिक्रिया दी.

WWE

WWE Hall of Fame Class of 2026

Vince McMahon: WWE WrestleMania 2026 वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है. SmackDown का एपिसोड खत्म हो गया है. अब सभी की नजरें सबसे पहले हॉल ऑफ फेम सेरेमनी पर हैं. पिछले कुछ सालों से WrestleMania के पहले SmackDown के अंतिम एपिसोड के बाद ही सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. इस बार स्टेफनी मैकमैहन को इस सम्मान से नवाजा गया. सेरेमनी के दौरान विंस मैकमैहन के नाम के चैंट्स भी फैंस लगाए. स्टेफनी ने जब उन्होंने नाम लिया तो सभी खुश हो गए.

विज्ञापन

विंस मैकमैहन के नाम से गूंजा एरीना

पिछले साल Wrestlepalooza प्रीमियम लाइव इवेंट में द अंडरटेकर ने आकर कहा कि 2026 के हॉल ऑफ फेम में स्टेफनी मैकमैहन को शामिल किया जाएगा. स्टेफनी इसके बाद भावुक हो गई थीं. हॉल ऑफ फेम समारोह की शुरुआत स्टेफनी को सम्मान देने से ही हुई. मैकमैहन को सबसे पहले एक वीडियो के जरिए ट्रिब्यूट दिया गया. WWE लॉकर रूम के सभी सदस्यों ने उन्हें लेकर अपनी बात रखी. शो के दौरान स्टेफनी के परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे. स्टेफनी की बेटियों ने भी स्पीच दी. स्टेफनी ने इसके बाद अपने भाषण में पिता विंस मैकमैहन के नाम का जिक्र किया. स्टेफनी ने अपने पिता को धन्यवाद दिया. इस दौरान फैंस की जोरदार प्रतिक्रिया देखने को मिली. दर्शकों ने थैंक्यू विंस के नारे लगाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? 13 मैचों में मचेगा खूब बवाल

एजे स्टाइल्स को भी मिला सम्मान

इस साल रॉयल रंबल में गुंथर के खिलाफ एजे स्टाइल्स ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उन्होंने इसके बाद रिटायरमेंट ले लिया. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. खैर बाद में एक Raw के एपिसोड में सभी ने स्टाइल्स को ट्रिब्यूट दिया. वहां पर द अंडरटेकर ने आकर कहा कि स्टाइल्स को भी 2026 के हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा. स्टाइल्स भी टेकर की बात सुनकर भावुक हो गए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ