IPL 2026: KKR को हराने के बाद गुजरात की हुई टॉप-5 में एंट्री, बदल गया पॉइंट्स टेबल का हाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. ऐसे में हर दिन अंक तालिका का हाल बदल रहा है. अब 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अंक तालिका में बड़ा बदलाव किया. शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात की एंट्री अब टॉप-5 में हो चुकी है.

Cricket News - 2026-04-17T235422.004
विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ गुजरात ने सीजन की तीसरी जीत हासिल की. गुजरात ने अपनी जीत से टॉप-5 में जगह बना ली है. इससे पहले गुजरात अंक तालिका में छठे स्थान पर थी, लेकिन अब टीम की एंट्री टॉप-5 में हुई है. जीटी ने सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स को पछाड़ा है. आइए एक नजर अंक तालिका पर डालते हैं.

टॉप पर पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर है. टीम के पास 9 अंक हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर आरसीबी 8 अंकों के साथ बनी हुई है. तीसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के पास भी 8 अंक हैं. वहीं, अब केकेआर को हराने के बाद गुरजरात 6 अंक के साथ चौथे नंबर पर आ गई है. पांचवें स्थान पर अब हैदराबाद 4 अंकों के साथ बनी हुई है.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के पास भी 4 अंक हैं और वह छठे नंबर पर है, जबकि लखनऊ और सीएसके 4-4 अंकों के साथ क्रमश सातवें और आठवें नंबर पर है. नौवें स्थान पर मुंबई इंडियंस 2 अंकों के साथ बनी हुई है, जबकि आखिरी नंबर पर केकेआर 1 अंक के साथ है.

आईपीएल 2026 की अंक तालिका

स्थानटीम का नाम (Team)मैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)नो रिजल्ट (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स (Punjab Kings)5400191.067
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)5410081.503
3राजस्थान रॉयल्स (RR)5410080.889
4गुजरात टाइटंस (GT)5320060.018
5सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)5230040.576
6दिल्ली कैपिटल्स (DC)4220040.322
7लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)523004-0.804
8चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)523004-0.846
9मुंबई इंडियंस (MI)514002-1.076
10कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)605011-1.149

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ