बड़ी सीरीज के लिए हुआ पाकिस्तान की टीम का ऐलान, स्क्वाड के साथ-साथ मैनेजमेंट में भी हुआ बड़ा बदलाव

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 खेला जा रहा है. जिसके फौरन बाद पाकिस्तान की टीम बैक टू बैक सीरीज खेलने वाली है. जिसकी शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से होने वाली है. जिसके लिए अब पाकिस्तान ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ मई में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होने वाला है. जिसका पहला मुकाबला 8 से 12 मई के बीच होने वाला है. वहीं दूसरा टेस्ट मैच 16 से 20 मई को खेला जाने वाला है. अब पीसीबी ने इस सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही टीम मैनेजमेंट में भी कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. स्टार खिलाड़ियों की अब मैनेजमेंट में एंट्री हो गई है.

विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम में हुए कुछ बड़े बदलाव

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने 4 युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. जिसमें अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस और मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर) का नाम शामिल है. हालांकि टीम में अनुभवी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक और सलमान अली आगा नजर आ रहे हैं. वहीं इसके अलावा गेंदबाजी में अनुभवी चेहरों पर ही भरोसा जताया गया है. बात टीम मैनेजमेंट की करें तो पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को हेड कोच बना दिया गया है. वहीं उमर गुल को बॉलिंग कोच का रोल दिया गया है. असद शफीक को टीम का नया बल्लेबाजी कोच भी बनाया गया है. 

विज्ञापन

यहां देखें पाकिस्तान का स्क्वाड 

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अज़ान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.

विज्ञापन

टीम मैनेजमेंट स्टाफ 

नावेद अकरम चीमा (मैनेजर), सरफराज अहमद (हेड कोच), असद शफीक (बैटिंग कोच), उमर गुल (बॉलिंग कोच), अब्दुल साद (फील्डिंग कोच), क्लिफ डीकन (फिजियोथेरेपिस्ट), ग्रांट लुडेन (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), उस्मान हाशमी (एनालिस्ट), सैयद नईम अहमद (मीडिया मैनेजर), लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) उस्मान अनवारी (सुरक्षा प्रबंधक), डॉ. वाजिद अली रफाई (टीम डॉक्टर) और मोहम्मद एहसान (मसाजर).

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ